बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
चौमहला| शियादाउजी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैय्यदना मुफदल साहब की सालगिरह के अवसर पर समाज द्वारा रविवार को चौमहला गंगधार कस्बे में जुलूस निकाला गया। जुलूस में बोहरा समाज के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। चौमहला में जुलूस बोहरा मस्जिद से शुरू हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ निकला। जुलूस का नेतृत्व शेख सादिक भाई बोहरा ने किया। जुलूस में मध्यप्रदेश के सुवासरा से आए समाज के जमाली स्काउट बैंड ने आकर्षक धुनें बजाई। जुलूस में मकसूद भाई, गुलजार भाई, कुतुबभाई, मोहम्मदी भाई, आबिदभाई, असगर अली, सेफुद्दीन, डॉ. रमेश खटीक, जगदीश भावसार, पवन डोसी, रतनलाल राठौर, दुर्गेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। वहीं गंगधार कस्बे में भी सालगिरह के मौके पर जुलूस निकाला गया। समाज के मुल्ला हुसैनी भाई के नेतृत्व में हजारी बाग से जुलूस शुरू हुआ। जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकला।
जुलूस में रहा सैफी बैंण्ड आकर्षण का केन्द्र
खानपुर।शिया दाउदी बौहरा समाज के धर्म गुरू मौला मुफद्दल सेफूद्दीन के 71 वे जन्मदिन पर रविवार को दिन में प्रमुख मार्गो से जुलूस निकालकर जोरदार आतिशबाजी की। सारोला मार्ग स्थित बौहरा समाज के जमात खाने से जनाब शेख अदनान की अगुवाई में कोमी लिबास में बच्चे हाथों में तख्तीया लिये पांच तारों में लिखे पंजेतन पाक के पांच नाम के साथ युवक चल रहे थे। जुलूस में सैफी बैंड अलग अलग धुनों के साथ आकर्षण का केन्द्र रहा। जगह जगह आतिशबाजी की गयी। बैंक तिराहे पर अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर डा. अमीन उद्दीन की अगुवाई में मुस्लिम जनों ने कैसर दुध पिलाया इससे पहले सरपंच ललित राठौर ,उपसरपंच सुधीर पार्थ की अगुवाई में जुलूस का फूल मालाओं के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
चौमहला. बोहरा समाज द्वारा कस्बे निकाला गया जुलूस।
भवानीमंडी. सैय्यदना साहब के जन्मदिन पर निकाला बोहरा समाज का जुलूस।
खानपुर. सैय्यदना साहब के जन्मदिन पर बोहरा समाज द्वारा निकाला जुलूस।