पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान के दीपक लगाते समय लगी आग, सामान जला

भगवान के दीपक लगाते समय लगी आग, सामान जला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंसोदामंडीमें पुलिस चौकी के पास रविवार सुबह भगवान के लिए लगाए गए दीपक के नीचे गिर जाने से कमरे में आग लग गई। आग से सोफासेट आदि जल गए।आग बुझाने के चक्कर में एक युवक के दोनों पैर झुलस गए। घटना के शिकार हुए विनोद भटनागर ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे वह भगवान के दीपक लगाकर मकान से थोड़ी पर जाकर बैठ गया। इस बीच दीपक

रामटीस्कूल में चोरी का प्रयास : भवानीमंडी. शहरके रामटी मोहल्ले स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में शनिवार रात चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने वहां पर चोरी की नीयत से एक कक्ष का ताला तोड़ दिया, लेकिन इस बीच ही पास के लोगों को वहां पर चोरी का पता लग गया। एक युवक साबिर ने चोरों को पकड़ने के लिए उन्हें ललकारते हुए पीछा किया तो चोर वहां से भाग गए। चोरों की संख्या दो बताई गई है। इस स्कूल में दो बार पहले भी चोरी हो चुकी है। जिसमें अज्ञात चोर वहां से रसोई गैस सिलेंडर और लोहे का सामान आदि चुरा ले चुके हैं।

स्कूलका ताला तोड़कर सामान चोरी : मनोहरथाना. क्षेत्रके बल्देवपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में शनिवार रात को अज्ञात जने रसोई कक्ष एवं दो अन्य कमरों के ताले तोड़कर उसमें रखा भोजन बनाने का सामान बरतन चुरा ले गए। प्रधानाचार्य चतुर्भुज नागर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर स्कूल का ताला टूटा होने की सूचना दी गई थी। मौके पर जाकर देखने पर रसोई घर सहित अन्य दो कमरों के ताले टूटे हुए थे, जिसमें से गेहूं, आटा एवं अन्य बर्तन सहित प्लास्टिक फर्श, मसाले के डिब्बे आदि सामान गायब था।

महिलाको अगवा कर नाते बिठाया :मनोहरथाना. जावरक्षेत्र के घड़ावली गांव की महिला को झांसा देकर ले जाने के बाद उसके नाते बिठाने का प्रकरण पुलिस के पास पहुंचा है। यह घटना एक माह पूर्व की बताई है। इस मामले में चार जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस केे अनुसार फरियादिया ने इस मामले में कोल्हूखेड़ी गांव निवासी गजराज, गोपाल, हजारी एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डंपरकी टक्कर से व्यक्ति की मौत : रायपुर. क्षेत्रमें चंवली नाके के पास सड़क पा करते समय शनिवार शाम को डंपर की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चंवली गांव निवासी हजारी लाल पुत्र कंवर लाल पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। जिसे ग्रामीण अस्पताल लेकर आए। यहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे बालचंद की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चारजनों ने युवक को पीटा : झालावाड़. शहरके मंगलपुरा में शुक्रवार देर शाम को चार जनों ने युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की। इसको लेकर प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार गायत्री कॉलोनी निवासी शुभम अग्रवाल पुत्र विजय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि अंतिम माली, रमाकांत, जितेंद्र शर्मा और मोनू राठौड़ ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की।