रोग की पहचान के लिए घर-घर सर्वे
>झालावाड़. राजकीय अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।
भास्कर न्यूज| झालावाड़
जिलेमें पैर पसार रहे स्क्रब टाइफस की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे करा रहा है। सीएचसी से लेकर पीएचसी और प्रत्येक गांव में टाइफस किट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि इसकी रोकथाम की जा सके। स्वास्थ्य भवन और प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना भी की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट होकर जगह-जगह फॉगिंग करा रहा है।
गौरतलब है कि जिले में स्क्रब टाइफस के 20 रोगी सामने चुके हैं। इसमें 9 रोगी पॉजिटिव और 11 संदिग्ध पाए गए हैं। स्क्रब टाइफस के वास्तविक आंकड़े जुटाने के लिए यहां से अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी जसवंत सिंह को भी कोटा भेजा गया था। वहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज सहित प्राइवेट और सरकारी नर्सिंग होम्स में जाकर रोगियों की जांच की। वहां भी उन्हें 20 रोगियों की होने की जानकारी मिली।
डेंगूके 9 मरीज सामने आए
जिलेमें स्क्रब टाइफस के बाद अब डेंगू और वायरल भी बढ़ने लगा है। मौसम बदलने के साथ ही दोनों बीमारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। झालावाड़ अस्पताल में डेंगू के 9 रोगी अब तक सामने चुके हैं जबकि इस माह 23 तारीख तक वायरल के 494 रोगी सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या बढ़ने से अब अस्पताल में भी बेड कम पड़ गए हैं। ऐसे में बेड के बीच में बेंच लगाकर मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। जिलेभर में रैफरल कार्ड के आधार पर जांच हो तो डेंगू के मरीज और भी बढ़ सकते हैं।
^ स्क्रब टाइफस की रोकथाम के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। घर-घर सर्वे शुरू हो चुका है। सभी सीएचसी, पीएचसी पर किट उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। डाॅ.मोहम्मद साजिद खान, सीएमएचओ,झालावाड़
कंट्रोलरूम बनाया
स्क्रबटाइफस, स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यहां जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया है। इसके तहत कोटा मेडिकल कॉलेज सहित अन्य नर्सिंग होम से प्रतिदिन सुबह 11 बजे फोन पर जिले के भर्ती रोगियों की जानकारी ली जा रही है। यहां कोटा के सभी नर्सिंग होम के नंबर लिए गए हैं। इसके आधार पर वहां से जानकारी ली जा रही है कि किस रोग का मरीज वहां भर्ती हो रहा है।
अस्पतालमें आया स्क्रब टाइफस रोगी
भवानीमंडीराजकीय कमरुद्दीन चिकित्सालय में शनिवार को प्रारंभिक जांच में स