कृषिमंडी अध्यक्ष को चार्ज सौंपा
कृषिमंडी अध्यक्ष को चार्ज सौंपा
भवानीमंडी|कृषिमंडीबोर्ड के लिए राज्य सरकार से नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष जालमसिंह ऊर्फ दिलीपसिंह को शनिवार को कृषिमंडी में समारोह पूर्वक इस पद का कार्यभार ग्रहण करवा दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक नरेंद्र नागर, क्षेत्रीय विधायक रामचंद सुनारीवाल, पूर्व उप प्रमुख मानसिंह चौहान भगवतीपुरा चैमहला कृषिमंडी के गोविंदसिंह तथा संजय ताऊ, मुकेश चेलावत, विमलचंद पाटनी, दिनेश जैन, विनय पोरवाल, मनोहर पोरवाल, कमलेश चतुर्वेदी, रामलाल गुर्जर, घनश्याम पारेता, बंकट राठी मंडी सचिव दिवाकर दाधीच समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
रास्तेमें रोककर पिता-पुत्र को पीटा
मनोहरथाना|कामखेड़ाक्षेत्र के देवरीखुर्द गांव में विवाद के चलते शनिवार को पिता-पुत्र को रास्ते में रोककर तीन जनों ने लाठी से मारपीट की। पुलिस के अनुसार देवरी खुर्द गांव निवासी गोरधन ने स्वयं पुत्र से मारपीट करने के आरोप में गांव के ही हजारीलाल, फूलाबाई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिलाको रास्ते में रोककर पीटा: घाटौली. क्षेत्रके महुवा खेड़ा गांव में शुक्रवार को महिला को रास्ते में रोककर गांव के व्यक्ति ने मारपीट की। पुलिस ने कपूरी बाई की रिपोर्ट पर उसी गांव के रामगोपाल के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
फुटबालप्रीमियम लीग का आगाज
झालावाड़|झालावाड़मेडिकलकॉलेज के फुटबाल प्रीमियम लीग का आगाज शनिवार को हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि कॉलेज डीन वीडी बोहरा थे। अध्यक्षता डा.ऋषि दीवान, डा.मनोज शर्मा, डा.पंकज गुप्ता ने की जबकि विशिष्ट अतिथि डा.मोहम्मद हामिद थे। शुरूआती मैच बेच 2012 और2011 के बीच हुआ। इसमें 2011 बैच विजेता रहा।
न्यूज़ इनबॉक्स