पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर से आई सर्दी, मावठ ने ठिठुराया

देर से आई सर्दी, मावठ ने ठिठुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्द हवाओं के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे, एक दिन में तापमान में आई 0.8 डिग्री की गिरावट जिले में कई जगह गिरे ओले, बारिश होने से रबी फसल को फायदा लेकिन ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका

गर्म कपड़ों बढ़ेगी बिक्री

मौसमको देखते हुए शहर में दुकानदारों नेे गर्म कपड़ों से दुकानों को सजा लिया था, लेकिन सर्दी नहीं पड़ने से इनकी बिक्री इतनी नहीं हो रही थी। अब सर्दी शुरू होने से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ जाएगी। गर्म कपड़ों के लिए मशहूर चंद्रभागा मेले में भी दुकानदार सर्दी बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। अब जाकर उनके गर्म कपड़े बिकना शुरू होंगे।

बारिशलाभदायक , ओलो से नुकसान

रटलाई।क्षेत्रमें शुक्रवार सुबह 6 बजे मावठ के कारण हुई बारिश के साथ कई गांवों में ओले गिरे। सुबह 15 मिनट तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया वहीं रींछवा के आसपास के गांवों में 1-2 मिनट तक मक्का के आकार के ओले भी गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई किसानों का कहना है कि मावठ की बारिश से रबी की फसलों के लिए लाभदायक है, लेकिन ओलों से फसलों में नुकसान है। बारिश के कारण कई किसान आवश्यक वस्तुओं को भीगने से बचाने के लिए बरसाती खरीदते दिखाई दिए

तेजगर्जना के साथ बारिश

बकानी।कस्बेसहित क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज सर्द हवाएं चलने लगी। शुक्रवार तड़के 4 बजे तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। करीब 40 मिनट तक हुई। इस दौरान ज्वार के आकार के ओले भी गिरे। बारिश का पानी सड़कों पर बह निकला। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए अच्छा बताया। वहीं खलियानों में रखी सूखी घास पानी की वजह से खराब होने की आशंका है।

10मिनट तक गिरे ओले

उन्हैल।कस्बेमें शुक्रवार शाम को साढ़े 5 बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। यहां मक्का के आकार के 10 मिनट तक ओले गिरे। बारिश होने सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। मावठ गिरने से किसान खुश थे, लेकिन शाम को हुई ओलावृष्टि से निराश हुए।

चौमहला क्षेत्र में ओलावृष्टि से मकानों के कवेलू टूटे

चौमहला.गंगधार-चौमहलाकस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार शाम को करीब आधा घंटा बारिश हुई। वहीं आसपास के करीब 6 गांवों में ओलावृष्टि हुई। सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम करीब साढ़े 4 बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई। गंगधार-चौमहला सहित क्षेत