पंचायत समिति वार्ड आरक्षण 18 को
नवगठित भवानीमंडी पंचायत समिति के वार्ड एवं सरपंच पद आरक्षण के लिए 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम आॅफिस में लाॅटरी निकाली जाएगी।
एसडीएम कमलसिंह यादव ने गुरुवार को बताया कि आरक्षण निकालने का फार्मूला पुराना ही है। इसमें कुछेक ही फेरबदल किया गया है। भवानीमंडी पंचायत समिति में 20 दिसंबर तक लाॅटरी निकाली जानी है। इससे पहले यहां पर 18 दिसंबर को लाॅटरी निकाल ली जाएगी।
27पंचायतंे और भवानीमंडी पंचायत समिति
भवानीमंडीपंचायत समिति में 27 पंचायतें हंै। इनमें कुल करीब 84,000 वोटर्स हैं। कुल आबादी करीब 1.37 लाख है। इसमें अनुसूचित जाति की करीब 22.88 प्रतिशत और जनजाति की 3.15 प्रतिशत आबादी है। इस दर से अनुसूचित जाति के सरपंच के लिए करीब 6 पद आरक्षित होने है। इस जाति की उपलब्धतानुसार पंचायतों का अवरोही क्रम बनाकर आरक्षण के लिए लाॅटरी निकाली जाएगी।