पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूृलिया चौकी के आगे बनेगा टोल नाका

सूृलिया चौकी के आगे बनेगा टोल नाका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकेतडग मेगा हाइवे में गुरुकुल बिल्डिंग के पास बनने वाला टोल नाका अब लोगों की मांग के अनुरूप ही इससे आगे सूलिया चौकी से आंवली गांव के बीच बनाया जाएगा। सड़क विकास निगम ने अब सूलिया चौकी से आंवली के बीच टोल नाका बनाए जाने के लिए सरकारी जगह की तलाश भी शुरू कर दी है।

दैनिक भास्कर अपनी खबरोंं में इस मुद्दे पर लोगों को लगातार जागरुक करके बताता रहा था कि यह टोल नाका, पहले नून हॉस्पिटल के पास बनना प्रस्तावित हुआ। फिर गुरुकुल बिल्डिंग के पास। दोनों ही जगह टोल नाका होने से भवानीमंडी और सुनेल के नागरिकों को जरा सी दूर चलने पर ही टोल टैक्स देना पड़ जाएगा।

इसका भवानीमंडी के साथ ही सुनेल में भी विरोध शुरू हो गया। सांसद दुष्यंतसिंह, विधायक रामचंद सुनारीवाल ने इसे सूलिया चौकी से आगे बनाए जाने के लिए मेगा हाईवे ऑथोरिटी को पत्र लिखा। सीएलजी बैठक में नगर कांग्रेसध्यक्ष प्रमोद जैन पिंटू ने कलेक्टर के सामने इस मुद्दे को रखा। सुनेल निवासी रामबाबू महाजन ने सीधे सीएम से मिलकर इसे सूलिया चौकी से आगे बनाए जाने की मांग की। लोगों की मेहनत रंग लाई। पीडबल्यूडी मंत्री युनूस खान ने गत 7 दिसंबर को सड़क विकास निगम को इस टोल नाके को सुलिया चौकी से आगे आंवली के बीच बनाए जाने के निर्देश दे दिए।

^मंत्रीजी के डायरेक्शन मिले थे।टोल नाके को सूलिया चौकी से आंवली गांव तरफ बनाने का प्रस्ताव है। टोल नाका भी वहीं बनेगा। इस बीच लेंड अवेबल्टी की रिपोर्ट ले रहे हैं। इस बीच जहां भी जगह मिलेगी टोल नाका बनवा देेंगे। संदीपअग्रवाल, परियोजनानिदेशक प्रथम, सुकेत डग मेगा हाईवे