- Hindi News
- दुकानदार से लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए
दुकानदार से लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए
दोदिन पहले यहां पर एक दुकानदार के साथ मारपीट कर 1.50 लाख रुपए लूट ले जाने के मामले में हैहय क्षत्रीय कलाल समाज अन्य लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर आरोपियांें को पकड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आज इससे पूर्व नगर में बाइक रैली भी निकाली।
हैहय क्षत्रीय कलाल समाज के अध्यक्ष अमरलाल पारेता तथा नवीन जायसवाल, दुर्गा प्रसाद पारेता, भगवानदास पारेता, दिनेश बसेर, ब्रजमोहन धारीवाल, घनश्याम पारेता, अविनाश जायसवाल पिंटू ब्रजमोहन धारीवाल और उर्स कमेटी सदर अब्दुल समद आदि के नेतृत्व में उन्होंने एसडीएम संजय शर्मा और डीएसपी हिमांशु शर्मा को ज्ञापन देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। दो दिन पहले रामनगर मोड़ के पास स्थित धारीवाल शोरूम पर कुछ लोग आए। पुराने रुपए की लेन-देन को लेकर उन्होंने दुकानदार महेश धारीवाल के साथ मारपीट कर, उनमें से एक जना गल्ले में से 1.50 रुपए निकाल ले गया। पुलिस इस मामले में अभी तक बरखेड़ी निवासी पांच आरोपी प्रहलादसिंह के अलावा उसके भाई नेपालसिंह उर्फ तूफानसिंह तथा ईश्वरसिंह और गोरधनसिंह कमलसिंह को नामजद कर चुकी है। लेकिन घटना के दो दिन बाद तक भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
> भवानीमंडी. लूट की घटना के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते नागरिक।