पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवानीमंडी.आबकारीपुलिस ने एक सूचना पर रविवार दोपहर पास के गांव मांडवी में अवैध शराब की धरपकड़ के लि

भवानीमंडी.आबकारीपुलिस ने एक सूचना पर रविवार दोपहर पास के गांव मांडवी में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए दबिश दी। लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। इस मामले में परिवारजनों ने आबकारी पुलिस पर बदसलूकी का...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी.आबकारीपुलिस ने एक सूचना पर रविवार दोपहर पास के गांव मांडवी में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए दबिश दी। लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। इस मामले में परिवारजनों ने आबकारी पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। आबकारी अधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि मांडवी गांव निवासी तूफानसिंह आदि के बारे में सूचना मिली थी कि वहां पर अवैध शराब बेची जा रही है। इस पर सहायक अधिकारी राकेश कुमार अन्य ने उसके यहां पर दबिश दी। मौके पर कुछ नहीं मिला। उन्होंने तूफानसिंह आदि द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को झूठा बताया है। तूफानसिंह आदि ने आज स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि आज उनके घरों में 30-35 लोग आए और महिलाओं के साथ बदतमीजी कर, रुपए निकाल ले गए।

महिलाकुएं में डूबी, मौत

घाटौली.क्षेत्रके खेजड़ा गांव के माल में शनिवार को पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। थानाप्रभारी नंदकिशोर नागर ने बताया कि जाना बाई प|ी धनरूप दो अन्य महिलाएं खेत पर काम करने के लिए गई थी। इस दौरान प्यास लगने से वह कुएं पर पानी पीने के लिए गई थी। वहां पर यह हादसा हो गया। इसका पता लगने पर महिलाओं ने ग्रामीणों को बताया। इसके बाद उसे निकाला। तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने मृतका के रिश्तेदार पृथ्वीपुरा गांव निवासी नंदलाल लोधा की रिपोर्ट पर संदिग्ध मृत्यु का केस दर्ज कर लिया है।

मकानमें घुसकर मारपीट

खानपुर.कस्बेमें मेढ़ की डोली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे खफा लोगों ने मकान में घुसकर लाठी-गंडासी से मारपीट की। इसमें तीन जने घायल हो गए। इस मामले में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार दीपक सुमन ने रिपोर्ट बताया कि कृषि भूमि पर मेढ़ को लेकर पडो़सी गोपाल आदि से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को फिर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर गोपाल, शोभाराम, संजय और सीताराम सुमन लाठी और गंडासी लेकर गए। इन लोगों ने मकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पुष्पलता, बहिन ज्योति और छोटा भाई घायल हो गया। इसके बाद उनको अस्पताल ले गए। फरियादी ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।

आत्महत्याकरने का प्रयास

बकानी.क्षेत्रके गुराड़खेड़ा गांव के युवक ने यूरिया खाकर जान देने का प्रयास किया। इलाज से उसकी स्थित संभल गई। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। थानाप्रभारी हरिसिंह