पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले में बना दी रिटर्निंग वाॅल, पर नदी में छोड़ दी अधूरी

नाले में बना दी रिटर्निंग वाॅल, पर नदी में छोड़ दी अधूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपलादबांध में रविवार को भी 29 फीट का जलस्तर बना हुआ था। इसके सोमवार को बहुत ही कम गेट खोलकर 20 सेमी जल स्तर कम किया जाएगा।

लेकिन इस दौरान नदी और इसमें मिलने वाले नालों में पीछे की ओर से पानी की आवक जारी है। इस पानी को आगे जाने की जगह नहीं मिलने से उसका पीछे की और फैलाव (बेक वाॅटरिंग) होना शुरू़ हो गया। जिसका असर मांडवी पुलिया, बांडियाबाग और नून पुलिया के यहां पर दिखाई देने लग गया है। मांडवी गांव की पुलिया के यहां तो स्कूल के पास से ही यह पानी सड़क के एक किनारे की ओर भरना शुरू हो गया। नून पुलिया के यहां भी काफी पानी जमा हो गया। बांडियाबाग के यहां भी काफी पानी फैल गया।

ध्यान रहे कि दैनिक भास्कर अपनी खबरांे में पहले ही आगाह कर चुका है कि बांध में पूर्ण भराव की स्थिति में मांडवी के स्कूल और पुलिया की एप्रोच और पास की सड़क के यहां पानी रहेगा। इससे अभी से सुरक्षा उपाय जरूरी हो गए है।

सुरक्षा उपाय में भी दोहरा आधार देखने को मिले। बांडियाबाग का नाला, आगे जाकर पिपलाद नदी में मिलता है। इस पर बनाई जा रही पुलिया की एप्रोच को पानी के कटाव से बचाने के लिए इसके दोनों ओर पूर्ण ऊंचाई में रिटर्निंग वाॅल बना दी गई है। लेकिन यह जिस पिपलाद नदी मंे मिलता है, उसमें बनाई जा रही पुलिया के लिए इस तरह के कोई उपाय नहीं किए। मांडवी की पुलिया की एप्रोच के दोनों ओर पानी रहेगा। यहां भी कटाव का खतरा है। लेकिन पुलिया के पास कुछ दूरी तक ही आधी-अधूरी रिटर्निंंग वाॅल बनाई गई है। यह पुलिया अभी निर्माणाधीन है इसमें सुरक्षा सुधार किए जा सकते हैं, लेकिन अभी तक कोई उपाय नहीं किए हैं।

>भवानीमंडी.मांडवी पुलिया की अधूरी छूटी रिटर्निंग वाॅल।

>भवानीमंडी. पिपलाद नदी की पुलिया की एप्रोच पर रिटर्निंग वाॅल नहीं बनाने से उसमें रहा कटाव।