- Hindi News
- अब होमगार्ड ने की आरोपियांे को पकड़ने की मांग
अब होमगार्ड ने की आरोपियांे को पकड़ने की मांग
भवानीमंडी. होमगार्डके जवानों ने एसपी राहुल बारहट से मिलकर भवानीमंडी में 8 सितंबर के गणेश चतुर्थी के जुलूस में होमगार्ड मेहरबानसिंह ट्रैफिक सिपाही शैलेंद्रसिंह झाला के साथ मारपीट बदसलूकी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता रमेशचंद लाला गर्ग उसके पुत्र नितिन गर्ग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बारे में रविवार तक कोई कार्रवाई नहींं होने से होमगार्ड जवान आज सीआई रेवतसिंह से भी मिले और आरोपियों को गिफ्तार करने की मांग की। घटना में सिपाही शैलेंद्रसिंह ने पुलिस को पहले से ही शिकायत दे रखी है कि जुलूस के रास्ते पर जाने के विवाद में उसके साथ लाला गर्ग उसके पुत्र नितिन ने मारपीट की।