पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रब टाइफस जांच किट अस्पताल पहुंची

स्क्रब टाइफस जांच किट अस्पताल पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी. कमरुद्दीनअस्पताल में स्क्रब टाइफस रोग जांच की किट गई है। सीएमएचओ डाॅ. साजिद खान ने बताया कि अन्य जगह भी किट पहुंचा दी गई है। आज उप सचिव आरके वर्मा ने अन्य अस्पतालों का भी अवलोकन किया। उन्होेंने कहा कि अभी अधिकृत तौर पर स्क्रब टाइफस का कोई रोगी सामने नहीं आया है। निजी अस्पताल के डाॅक्टर जेके आरोड़ा के यहां दो दिन में ही सात संदिग्ध रोगी गए हैं। सभी को कोटा रैफर कर दिया।

गुरुवार को पचपहाड़ तहसील के शिवपुर गांव के नारायणसिंह, पिड़ावा तहसील के सेतखेड़ी के गोविंदसिंह, मप्र बोलिया चांदखेड़ी के सूरतसिंह, भैंसोदा के मोहम्मद सलीम, सरोद के पास रनायरा के कालूसिंह के बाद आज गरनावद के ओमप्रकाश और पिड़ावा तहसील के रूपाखेड़ी के हरिसिंह में स्क्रब रोग के लक्षण पाए गए।