पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रेस में कर्मचारी और साफ शौचालय!

ड्रेस में कर्मचारी और साफ शौचालय!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ निदेशालय के उप सचिव आरके वर्मा ने गुरुवार सुबह भवानीमंडी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

दो डाॅक्टर का डेपुटेशन रद्द

जिलाकलेक्टर ने अस्पताल में तैनात दो डाॅक्टर मनोज गुप्ता और अशोक खत्री का राजकीय कमरुद्दीन चिकित्सालय का डेपूटेशन रद्द कर आज उन्हें उनके मूल स्थान क्रमशः रायपुर और सारोला जाने के लिए आदेशित कर दिया। सीएमएचओ ने बताया कि इस माह पांच और नए डाॅक्टर के लिए साक्षात्कार लिया था। इसमें से एक को भवानीमंडी और दूसरे को आवर लगा दिया जाएगा।

कब भरेंगे रिक्त पद, कब सुधरेगा आउटडोर

भवानीमंडीपत्रकारों ने वर्मा को बताया कि यह साफ सफाई व्यवस्था आपके आने से दिख रही है, इसकी क्या गारंटी आगे भी यह स्थाई रहेगी। आज यहां सभी दिखाई दे रहे है, वर्ना तो यहां पर आउटडोर में आधे से ज्यादा डाॅक्टर नहीं मिलते। इस अस्पताल के सामने के निजी अस्पतालों से तार जुड़े हुए है। अस्पताल में डाॅक्टर्स के पद रिक्त है। इस पर वर्मा ने कहा साफ सफाई की व्यवस्था तो स्थाई रूप से ऐसी ही रहनी चाहिए। उन्होंने डाॅक्टर एवं नर्सिंग कर्मी की नियुक्ति का मामला तो राज्य व्यापी समस्या बता दिया, लेकिन बाकी यहां मौजूद डाॅक्टर को आउटडोर में पूरे समय बैठने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित कर दिया। उन्होंने अस्पताल की एनआरएचएम योजना की नहीं बन सकी धर्मशाला के बारे में उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। दौरे में उनके साथ सीएमएचओ साजिद खान, अस्पताल प्रभारी डाॅ. आरसी जीवन, बीसीएमएचओ सुनील मीणा भी साथ थे।

भवानीमंडी। दीवारांे के कोनों में लगाया गया आइना।

भवानीमंडी। अस्पताल में अधिकारियों से बात करते उप सचिव।

भास्कर न्यूज| भवानीमंडी

राजकीयकमरुद्दीन चिकित्सालय में कोई दीवार पर पीक कर दे तो उसे आसानी से साफ करने के हर कोने में आइने लगा दिए गए हैं। शौचालय एकदम साफ-सुथरे। वार्ड में साफ-सफाई। रोगियों के पलंग पर एकदम साफ-सुथरे चद्दर। जहां जरूरी है, वहां रंग-रोगन। यह सारी की सारी तैयारी अगली 4 अक्टूूबर से शुरू हो रही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए है। जो इस अस्पताल के लिए दीपावली सी साबित हो रही है। इसका जायजा लेने के लिए हेल्थ निदेशालय के उप सचिव आरके वर्मा गुरुवार सुबह भवानीमंडी अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इसका पहले से ही सभी कर्मचारियों को पता होने से वे मौके पर तैयार मिले। उप सचिव का अधि