पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमरुद्दीन अस्पताल में काॅल सर्विस देंगे रिटायर डाॅक्टर

कमरुद्दीन अस्पताल में काॅल सर्विस देंगे रिटायर डाॅक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी|अगर सबकुछ ठीक रहा तो राजकीय कमरुद्दीन चिकित्सालय मेें इमरजेंसी महिला प्रसव व्यवस्था सुधर जाएगी। इसी अस्पताल से रिटायर हो चुके महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. केके जुहिया ने अस्पताल में इमरजेंसी काॅल पर आने की सहमति दे दी है। जिससे वे इमरजेंसी में प्रसव आॅपरेशन कर सकेंगे।

महिला रोग विशेषज्ञ के अभाव में महिला रोगियों को झालावाड़ रैफर करना पड़ रहा था। गत दिनों ही झालावाड़ रैफर की गई एक प्रसाविका यहां पर अटेंड नहीं होने से रास्ते में मृत्यु हो गई थी। इससे महिला रोग विशेषज्ञ की जरूरत महसूस की जा रही थी। यह निर्णय मेडिकल रिलीफ सोसायटी के नए सदस्यों की रविवार रात पचपहाड़ तहसील कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक रामचंद सुनारीवाल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में किया गया। बैठक में अस्पताल में एनआरएचएम की योजना में बनना प्रस्तावित बताई गई एक धर्मशाला के लिए जगह चिन्हित करने का भी निर्णय किया गया। इसके अलावा दानदाताओं के सहयोग से जनरेटर और ड्रिंकिंग वाॅटर कूलर लगाने तथा साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का भी निर्णय किया गया। बैठक में विधायक के अलावा तहसीलदार राजेंद्र कुमार शर्मा, सीएमएचओ डाॅ. साजिद खान, प्रभारी डाॅ. आरसी जीवन, रोहिताश कुमार के अलावा रिटायर डाॅ. केके जुहिया, धर्मचंद गोटावाला, कमल सुरेखा, नरेश माधवानी, घनश्याम पारेता, प्रीतपालसिंह, आफताब चौधरी नीटू उपस्थित थे। ध्यान रहे कि दैनिक भास्कर ने ही अपनी खबर में बताया था कि किस तरह कमरुद्दीन अस्पताल मेें जगह का चिन्हीकरण नहीं होने से यहां पर धर्मशाला नहीं बन पा रही है। इस पर बैठक में पहले धर्मशाला के लिए स्थान चिन्हित किया जाएगा, फिर इसके प्रस्ताव भेजे जाएंगे। इसी बैठक में विधायक ने रिटायर महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. केकेे जुहिया से कमरुद्दीन अस्पताल में अपनी सेवाएं देने का आग्रह किया। जुहिया ने आज पूछने पर बताया कि उन्होंने इमरजेंसी काॅल पर कमरुद्दीन अस्पताल में अपनी सेवा देने की कह दिया है। बैठक में एमआरएस की नई कार्यकारिणी में नागरिक क्षेत्र से उपर्युक्त के अलावा देवकीनंदन खत्री, राधेश्याम गुप्ता, मनोहर पोरवाल, सैफी भाई, विमलचंद पाटनी, बालमुकुंद मीणा, संतोष गुप्ता मामा को भी सदस्य बनाया गया है।