कृषि सहकारी ऋण पर लगेगा ब्याज
कृषि सहकारी ऋण पर लगेगा ब्याज
भवानीमंडी|कृषिसहकारी ऋण पर फिर से 4 प्रतिशत ब्याज लगाया जाना शुरू कर दिया गया है। हाल ही इसके आदेश बैंक में आने के बाद इसे पिछली एक अप्रैल से लागू कर दिया गया है। सहकारी फसल ऋण पर पहले सात प्रतिशत ब्याज लिया जाता था। केेेंद्र सरकार ने अपने हिस्से का तीन प्रतिशत ब्याज माफ कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने भी अपने हिस्से का 4 प्रतिशत ब्याज माफ कर दिया था। जिससे किसानों को एक निश्चित सीमा का ऋण जीरो प्रतिशत ब्याज पर मिलने लगा था। किसानों ने आज यहां पर बताया कि राज्य सरकार ने हाल ही एक आदेश सहकारी बैंक को भेजा है। जिसमें उसके हिस्से का 4 प्रतिशत ब्याज पिछली एक अप्रैल से ही लगाने की कह दिया है। बैंक सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है।
एथलेटिक्सप्रतियोगिता 8 से
झालावाड़|प्रारंभिकशिक्षा निदेशालय की ओर से जिले में संचालित सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 59 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगितां 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल कोल्वी में आयोजित की जाएगी। डीईओ प्रारंभिक लक्ष्मण कुमार मालावत ने बताया कि 59 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिस स्कूल में शारीरिक शिक्षक कार्यरत है उस स्कूल की टीम को अनिवार्य रुप से किसी भी एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेना है। खेलकूद प्रभारी अलीम बेग ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न दौड़े, ऊंची कूद, लम्बी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, रिले दौड़ इत्यादी इवेंट होंगे।
कालीसिंधपर एनिकट बनाने की मांग
पनवाड़|हरिचन्द्रसागर परियोजना पर क्षेत्र के किसानों एवं सरपंचों ने क्षतिग्रस्त बांध के स्थान पर एनीकट बनाने की मांग की है। पनवाड़, सरखंडिय़ा, आकोदियां, बिशनखेड़ी कोटा जिले के बोरिनां, अमृत कुंआ के सरपंचों एवं किसानों ने बताया कि हरीश्चंद्र सागर परियोजना पर 60 वर्ष पूर्व एनीकट के आकार के बांध का निर्माण कराया गया था। पहली बरसात में तेज उफान में ही बांध क्षतिग्रस्त होकर पानी के साथ बह गया है। इस समय नहर बिना बांध के चल रही है। बरसात बंद होने के 15-20 दिन बाद नहर में जल प्रवाह बंद हो जाता है। जिससे धान की फसल बिना पके ही मुरझा कर सूख जाती है। इससे किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। समय रहते हीचर बांध के स्थान पर एनीकट बना दिया जाए तो