- Hindi News
- जिन्होंने शुरुआत की, उनका एक भी सदस्य गरबे में नहीं
जिन्होंने शुरुआत की, उनका एक भी सदस्य गरबे में नहीं
मंदिरों में उमड़ रहे मातारानी के भक्त
भवानीमंडीशहर में गरबा नृत्य की शुरुआत यहां रह रहे गुजराती समाज ने करीब चालीस से पचास साल पहले की थी। तब एक मात्र गरबा बालाजी चौराहे के पास एक गोदाम में चला करता था।
समय के साथ गरबा नृत्य का स्थान बदलता रहा, करीब डेढ़ दशक पहले तक गुजराती समाज के नागरिक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष गरबा नृत्य में भाग भी लेेते रहे। पिछले एक दशक से शहर में कई जगह गरबा नृत्य श़ुरू हो गए। दूसरी ओर हाल के वर्षों में गुजराती समाज की यहां पर तादाद अंगुलियों पर गिनने जितनी रह गई। गुजराती समाज ने अपनी तादाद घटने के साथ ही गरबा नृत्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष किसी भी रूप में भाग लेना बंद कर दिया। इसका ही परिणाम है कि इन दिनों शहर में जितने भी स्थान पर गरबा खेला जा रहा है, वह स्थानीय नागरिकों द्वारा आयोजित है।
उसमें स्थानीय नागरिक ही गरबा कर रहे हैं। गुजराती समाज का मुश्किल से ही कोई सदस्य इसमें गरबा खेलता दिखेगा। शहर में विभिन्न जगह घट स्थापना कर, गरबा तो खेला ही जा रहा है, साथ ही गरबा स्थल को नया लुक देने के लिए वहां पर आकर्षक सज्जा भी की जा रही है। रेलवे काॅलोनी, आदर्श स्कूल बाल निकेतन स्कूल के पास, शीतला माता मंदिर आदि स्थानों के गरबा स्थलों पर आकर्षक सज्जा की जा रही है।
भास्कर न्यूज|झालरापाटन
दशहरामहोत्सव के तहत द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में रविवार को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद, शस्त्र भामासुर वध के प्रसंगों का सजीव मंचन हुआ। वहीं रामलीला में जोरदार कॉमेडी ने पांडाल में मौजूद दर्शकों को लोटपोट किया। रामलीला में राजा जनक द्वारा सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया। सीता स्वयंवर में राजाओं को आमंत्रित कर दरबार सजाया। इस दौरान धनुष के नीचे रावण की अंगुली का दब जाना। सीता का माता गौरी का पूजन करने वाटिका में जाना। इस दौरान राम-लक्ष्मण का सीता को दिखाई देना। रावण द्वारा सीता हरण की प्रतिज्ञा लेना आदि प्रसंगों का मंचन देखकर श्रोता झूम उठे। रविवार को रामलीला का शुभारंम्भ नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स के शाखा प्रबंधक एन के. झा, पार्षद राधेश्याम चौरसिया, सुनील शर्मा, राजेंद्र शर्मा, चतुर्भज नामा, माणक राठौर, सुजानसिंह गुर्जर एडवोकेट, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, महामंत्री नीतेश