पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे बड़े स्कूल को प्रधानाचार्य नसीब नहीं!

सबसे बड़े स्कूल को प्रधानाचार्य नसीब नहीं!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकतरसरकारी स्कूलों में कम छात्र संख्या और अधिक टीचर्स के ही नजारे देखने को मिलते हैं, लेकिन भवानीमंडी का राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल इसका अपवाद है। यहां की चारों कक्षाओं की छात्र संख्या 1820 है। लेकिन टीचर्स के 60 में से मात्र 34 ही पद भरे हैं। गत 16 जुलाई से तो प्रधानाचार्य तक नहीं है।

जिले में इसके बाद झालावाड़ स्कूल की 1730 और झालरापाटन स्कूल की 1545 की छात्र संख्या हैं। पोद्दार स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पद भरना तो दूर, इस पर खेल प्रतियोगिताओं का लगातार भार डाला जा रहा है। ताजा मामला यहां पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान दी गई खेल प्रतियोगिता का है। यहां पर 12 से 24 दिसंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा रहेगी। इसी दौरान कोटा मंडल स्तरीय मंत्रालयिक कर्मियों की 17, 18 दिसंबर को खेल प्रतियोगिता और उसके बाद 20 से 24 तक प्रदेश टीम के प्रशिक्षण का जिम्मा भी सौंप दिया है। खेल प्रतियोगिता में करीब 134 खिलाड़ी आएंगे। शादी समारोह और अन्य जगह भी अद्र्धवार्षिक परीक्षा होने से इन्हें ठहराने की अन्य जगह नहीं मिलेगी। जिससे इन्हें पोद्दार स्कूल में ही ठहराना पड़ेगा। इससे अब स्कूल के सामने अजीब से पसोपेश की स्थिति बन गई है। अब वह कक्षा कक्षों में खिलाड़ी ठहराए या फिर परीक्षा कराएω इससे पूर्व भी भवानीमंडी स्तर पर इसी साल जिला और प्रदेश स्तरीय विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता हो चुकी है। जिसमें भी स्कूल को व्यस्त हो जाना पड़ा था।

पहली बार ऑनलाइन टेस्ट

राज्यसरकार के उत्कर्ष अभियान के तहत पोद्दार स्कूल में इस वर्ष कक्षा 9 के छात्रों की कम्प्यूटर ऑनलाइन परीक्षा भी शुरू हो गई है। यह परीक्षा मुख्य लिखित परीक्षा के अलावा रहेगी। वह अपने स्थान पर पहले की तरह होती रहेगी। उत्कर्ष कार्यक्रम के तहत इस वर्ष आज ऑनलाइन टेस्ट भी करवाया गया। इसके डाटा सीधे जयपुर मुख्यालय जा रहे थे।

अर्द्धवार्षिकपरीक्षा में बैठेंगे 82 हजार छात्र

जिलासमानीकरण परीक्षा केंद्र राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार स्कूल के तत्वावधान में जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों की अद्र्धवार्षिक परीक्षा आगामी 12 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित करवाई जाएगी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमार विक्रम ने बुधवार को बताया कि तीनों कक्षाओं में जिले भर के कुल 82,260 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इनमें कक्षा 9