- Hindi News
- ऑटो रिक्शा पर लगाए स्थानीय नंबर चालक की खाकी वर्दी और नेम प्लेट
ऑटो रिक्शा पर लगाए स्थानीय नंबर चालक की खाकी वर्दी और नेम प्लेट
भवानीमंडी| दिल्लीमें महिला मुसाफिर के साथ टैक्सी में हुए ज्यादती के केस के मद्देनजर भवानीमंडी में भी ऑटो रिक्शा में सावधानी और सतर्कता के उपाय शुरू कर दिए गए हैं। शहर में करीब 148 ऑटो रिक्शा हैं। इनके परिवहन विभाग के नंबर याद रखने में दुविधा होने से इन्हें स्थानीय नंबर 1, 2 भी अलॉट कर लिखवा दिए हैं। इसके अलावा चालक खाकी कोट पहनकर उस पर नेम प्लेट लगाए रहेगा। इसकी आज से ही पालना भी शुरू करवा दी। डीएसपी राजेंद्रसिंह गोगावत ने बताया कि आज ऑटो रिक्शा चालकों की बैठक बुलाई गई। जिसमें उन्हेें अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। चालकों का आपराधिक रिकॉर्ड भी तलाशा जा रहा है। इनके मालिकों को कह दिया है कि किसी चालक का आपराधिक रिकॉर्ड हो तो उसे हटा देवेें। चालकों से कहा गया है कि वे मुसाफिरों के साथ शालीनता से पेश आए। चालकों को समय-समय पर नए दिशा-निर्देश से अवगत करने के लिए उनके चुनिंदा प्रतिनिधियों की हर माह बैठक भी बुलाई जाएगी।
भवानीमंडी. ऑटोरिक्शा पर लगे स्थानीय नंबर।