- Hindi News
- जलदाय विभाग ने मांडवी से की पानी की अस्थाई व्यवस्था शुरू
जलदाय विभाग ने मांडवी से की पानी की अस्थाई व्यवस्था शुरू
जलदायविभाग ने भी भवानीमंडी की आगे गर्मी तक की जलापूर्ति बनाए रखने के लिए मांडवी गांव की नदी से पानी लेने की तैयारी शुरू कर दी है। यह स्थान दैनिक भास्कर ने ही अपनी खबर में सुझाया था। आज इसके लिए मौके पर खुदाई शुरू करवा दी गई। आगामी 25 दिसंबर तक यह तैयारी पूर्ण कर वहां से पानी लेने की स्थिति बन जाएगी। भवानीमंंडी के परंपरागत जल स्त्रोत सागड़िया बांध में 15 जनवरी तक का पानी बचा बताया गया है। आगे की जरूरत के लिए चंबल पेयजल योजना से भी पूरा पानी नहीं मिल सकेगा। स्थाई व्यवस्था की पिपलाद पेयजल योजना का काम भी अभी पूरा नहीं हो सका है। भास्कर ने अपनी खबर में बताया था कि भवानीमंडी की पिपलाद बांध से स्थाई व्यवस्था होने तक जलदाय विभाग चाहे तो मांडवी के पास नदी में से पानी ले सकता है। पिपलाद बांध मेें पानी रोकने से इस नदी में काफी पानी जमा हो गया है। इसी नदी से होकर ही सागडिय़ा बांध की पाइपलाइन आगे जलदाय विभाग तक पहुंंच रही है। इससे इस अस्थाई स्थान से पानी लेने में विभाग को ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। भवानीमंडी का गंदा नाला भी इससे आगे जाकर ही नदी में मिलता है, इससे गंदे पानी वाली समस्या भी नहीं रहेगी। इस जगह से पानी लेने के लिए आज मौके पर तैयारी शुरू कर दी है। नदी के पास ही गड्ढा खोदकर वहां पर टेपिंग कर, नदी से लिया पानी भवानीमंडी तक पहुंचाया जाएगा।
^सागडिय़ाबांध में पानी खत्म होता देख, अस्थाई व्यवस्था में मांडवी के पास से पानी लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लाइन जोडऩे और कनेक्शन होने तक में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। इस प्रक्रिया में 25 दिसंबर तक का समय लग सकता है। दीपकझा, एक्सईएन,जलदाय खंड भवानीमंडी
भवानीमंडी. मांडवी की नदी, जहां से अस्थाई व्यवस्था में पानी लिया जाएगा।