पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के 3 और संदिग्ध रोगी मिले

स्वाइन फ्लू के 3 और संदिग्ध रोगी मिले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बचाव के लिए आई होम्योपैथिक की गोली

झालावाड़।अब स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए होम्योपेथि की गोलियां भी स्वास्थ्य विभाग के पास चुकी है। यह गोली प्रत्येक व्यक्ति ले सकता है ताकि उसका स्वाइन फ्लू से बचाव हो सके। सीएमएचओ ने बताया कि हौम्योपेथि की इंफेन्जीयम गोली चुकी है। अभी यह 12 हजार की संख्या में आई है। आगे भी यह गोलियां आना जारी रहेंगी। जिले मे स्वाईन फ्लू की रोकथाम एवं इसके बचाव के उपायो के सम्बन्ध मे स्वास्थ्य भवन झालावाड़ मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. साजिद खान की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के में स्वाईन फ्लू का सर्वे टीम के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाॅफ उपस्थित थे।

तहसीलस्तर पर पिलाया जाएगा काढ़ा

स्वाइनफ्लू के संबंध में सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीएमएचओ ने सर्वे टीम को स्वाइन फ्लू के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आयुष विंग की ओर से अब तहसील मुख्यालयों पर स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढा वितरित किया जाएगा। पांच साल से कम आयु के बच्चों को यदि सर्दी जुकाम है तो उन्हें स्कूल में नहीं भेजा जाए।



^लोग व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छता बनाये रखने के लिये साबुन, स्वच्छ पानी से हाथ धाेने एवं घरों पर उपयुक्त क्रॉस वेंटिलेशन का ध्यान रखे घरो पर उपयुक्त क्राॅस वेन्टिलेशन का ध्यान रखने ताकि स्वच्छ माहौल में स्वस्थ समाज का निर्माण हो। साथ ही जनता को ये संदेश दिया गया है कि सर्दी जुकाम से प्रभावित लोग नाक में सरसों का तेल डालें ताकि वातावरण मे फैले हुये संक्रमण से बच सके तथा सर्दी जुकाम से प्रभावित लोग खांसते छींकते वक्त मुह पर रुमाल रखें एवं रुमाल को दिन मे दो बार गर्म पानी से धोएं। -डाॅ.साजिदखान, सीएमएचओ झालावाड़

झालावाड़. शहर में स्वाइन फ्लू से बचाव के िलए स्कूलों में बच्चों को मास्क लगाकर जाना पड़ा। सेंट टेरेसा स्कूल में मास्क पहनकर पढ़ाई करते बच्चे।

भास्कर न्यूज| झालावाड़

स्वाइनफ्लू के सोमवार को जिले में तीन और संदिग्ध मिले हैं। इसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। हालांकि संदिग्धों की अभी जांच रिपोर्ट नहीं पाई है, लेकिन फिर भी इनको दवाइयां देना शुरू कर दिया गया है। सोमवार को घर-घर सर्वे में स्वास्थ्य विभाग को तीन रोगी संदिग्ध मिले। इसके अलावा 6 लोगों के सैंपल जांच के लिए कोटा भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे के लिए सात टीमें बनाई हैं। इसके तहत पिछले दिनों से ही घर घर सर्वे चल रहा है। इसके अलावा जगह जगह शिविर लगाकर काढ़ा भी पिलाया जा रहा है।

अबकल से लगेंगे शहरी क्षेत्रों में शिविर

स्वाइनफ्लू से बचाव और जागरूकता फैलाने के लिए बुधवार से जिले के शहरी क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत जिले के झालरापाटन, भवानीमंडी, खानपुर, अकलेरा और पिड़ावा में शिविर आयोजित होंगे। इसमें हौम्योपेथिक स्टॉल लगाई जाएगी। इसके अलावा हैल्थ एजुकेट मौजूद रहेगा जो लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव और उपचार की जानकारी देगा। यही नहीं वहां पर टेमी फ्लू गोलियां भी मौजूद रहेंगी और लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा भी पिलाया जाएगा।

टेमीफ्लूके लिए लगा रहे सिफारिशें

लोगटेमीफ्लू टेबलेट के लिए चिकित्सा विभाग में अधिकारियों से सिफारिशे लगा रहे हैं,लेकिन जिन लोगों को स्वाइन फ्लू नहीं है वह भी यह गोली ले रहे हैं। इससे उनके स्वास्थ्य को खतरा है। सीएमएचओ डा.साजिद खान ने बताया कि जब तक किसी व्यक्ति को स्वाइन फ्लू की सी कैटेगरी नहीं होती है तब तक टेमीफ्लू नहीं लेना चाहिए। यह लीवर पर असर करती है। अनावश्यक गोलियां नहीं खाएं अन्यथा लीवर खराब होने का अंदेशा रहता है। हालांकि जिले में पर्याप्त संख्या में टमी फ्लू गाेलियां उपलब्ध हैं। अभी पांच हजार गोलियां और मंगवाई गई है, लेकिन लोगों को चाहिए कि वह गोली अनावश्यक नहीं लें।