भवानीमंडी|़ बाइपासपर बीती रात सोयाबीन की भरे एक ट्रक का अगला टायर फट जाने से वह पलट गया। इसमें किसी को चोटें नहीं आई है। बताया गया कि यह ट्रक रात को डग से सोयाबीन भरकर रामगंजमंडी जा रहा था। शिवालय लिंक के पास ट्रक का अगला टायर फटकर ट्रक खेत की बागर में जा घुसा।