पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी

15 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीचोरों के आगे, बिजली चोरी के लिए कठिन बताई जाने वाली आम्र्ड केबल भी बौनी साबित हुई है। ऊपर प्लास्टिक का इंसूलेशन और भीतर लोहे की परत को काटकर चोरों ने बिजली चोरी कर ली। पोल से घर के मीटर में रही आम्र्ड केबल में बिजली चोरों ने बीच में ही या तो बिजली गुल के समय या फिर चालू लाइन में ही कट लगाकर आंकड़ा डाल लिया। बिजली चुरा ली।

प्रभारी एक्सईएन एमएल मेघवाल ने बताया कि भवानीमंडी, झालावाड़ मिलाकर तीन विजीलेंस टीमों ने भवानीमंडी में बिजली चोरी के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। जिसमें भवानीमंडी में बिजली चोरी के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी। जिसमें उपर्युक्त स्थिति सामने आई। ज्यादातर मामले घरेलु कनेक्शन में बिजली चोरी पकड़े गए। इस दौरान कुछ ऐसे भी मामले पकड़ में आए, जिनमें उपभोक्ता ने इस बिजली को एक से दूसरे को बेच रखी थी।

एक्सईएन ने बताया कि सभी प्रकरणों में अब इनके उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाएंगे। जो उपभोक्ता अपना जुर्माना जमा नहीं करवाएगा, उसके खिलाफ बिजली पुलिसथाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा।

भवानीमंडीउपखंड मेें 71 बिजली चोरी के मामले

एक्सईएनने बताया कि दो दिन 7 8 फरवरी में भवानीमंडी खंड में बिजली चोरी के 71 और 16 मिस यूज के इसी तरह सुनेल 54 बिजली चोरी और 31 मिस यूज के मामले पकड़े। इसके अलावा उपखंड पिड़ावा में 38 और डग में 64 मामले। सब मिलाकर दो दिन में 227 मामले पकड़े। जिन पर कुल करीब 15 लाख रुपए का जुर्माना किया।