- Hindi News
- कक्षा 9 की सभी छात्राओं को बांटने के लिए आई साइकिलें
कक्षा 9 की सभी छात्राओं को बांटने के लिए आई साइकिलें
राजकीयगर्ल्स सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल इसके कलस्टर स्कूलों में अध्ययनरत्त छात्राओं को वितरण के लिए 314 साइकिलों के पुर्जे शनिवार को गर्ल्स स्कूल में भिजवा दिए गए हैं। इसके अलावा राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल मेंं भी 113 साइकिलों के पुर्जे आए हैं। अब इन्हें सोमवार से यही पर असेंबल करना शुरू कर दिया है। ये तैयार हो जाने के बाद छात्राओं को प्रदान किया जाएगा।
प्रधानाचार्य इंदुबाला हाड़ा ने बताया कि पिछले साल ही कक्षा 9 वीं की सब छात्राओं को साइकिलें प्रदान किया जाना शुरू हो गया था, जो छात्रा 5-5 रुपए का आवक भत्ता लेती है, उन्हें यह साइकिलंे नहीं मिलेगी।
चालू सत्र की यात्रा भत्ते से बकाया 314 छात्राओं के लिए ये साइकिलें आई हंै। इन्हें सप्लायर्स ही असेंबल करेगा। बाद में इन्हें गर्ल्स स्कूल और इसके कलस्टर के स्थानीय गर्ल्स सूलिया, नारायणखेड़ा पचपहाड़ दोनों, तथा गुराड़ियाजोगा स्कूलों को भिजवाया जाएगा।
16टीचर्स के भरोसे 945 छात्राएं
गर्ल्सस्कूल की कक्षा 1 से 12 तक की कक्षा में कुल 945 छात्राएं अध्ययनरत हंै। इन्हें पढ़ाने के लिए कुल 16 ही टीचर्स मौजूद है। सबसे बुरी स्थिति तो व्याख्याताओं की हो रही है। यहां पर 12 में से 11 पद रिक्त है।
भवानीमंडी. राजकीय गर्ल्स स्कूल मेें छात्राओं को निशुल्क बांटने के लिए साइकिल तैयार करते मिस्त्री।