दीक्षार्थी बबीता का किया बहुमान
कस्बेकी बेटी दीक्षार्थी बबीता बाफना का बस स्टैंड स्थित विश्राम गृह में कई संगठनों ने बहुमान किया। इस मौके पर समाज के लोगों का तांता लगा रहा। वर्षीदान वरघोड़े के जुलूस के बाद एक सामाजिक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दीक्षार्थी का कई संस्थाओं द्वारा अभिनंदन किया जिसमें जैन श्वेतांबर चन्द्राप्रभू श्री संघ सुनेल, मेड़तवाल समाज समिति, व्यापार महासंघ, ग्राम पंचायत सुनेल, चिंतामणी पाश्र्वनाथ जैन संघ भवानीमंडी, राजकुमार भवानीमंडी, निर्मल कुमार बाफना रामगंजमंडी, दाउदी बोहरा समाज सुनेल, मुस्लिम समाज, नगर कांग्रेस कमेटी, भारतीय जनता पार्टी मंडल सुनेल, भारत विकास परिषद, धाकड़ समाज समिति, गुर्जर समाज सुनेल, खंडेलवाल समाज, ब्राहम्ण समाज ने दीक्षार्थी बबीता का बहुमान किया।
सुनेल. दीक्षार्थी बबीता बाफना।