स्वाइन फ्लू का एक और पॉजीटिव केस आया
भवानीमंडी| कोटामें हुई जांच में भवानीमंडी में स्वाइन फ्लू का एक और पॉजीटिव केस पाया गया है। राजकीय कमरुद्दीन अस्पताल प्रभारी डॉ. आरसी जीवन ने बताया कि सिंधी मोहल्ला निवासी कंचनबाई प|ी देवीलाल का कोटा में उपचार जारी है। उसके रविवार को जांच मेें स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। उन्होंने बताया कि उसके घर के आस-पास के लोगों को बचाव की दवाई प्रदान कर दी है। इसके अलावा शहर में घर-घर सर्वे जारी है।
नवोदयमेें पिलाया काढ़ा : राजकीयआयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डॉ. बद्रेश कुमार ने बताया कि भवानीमंडी के जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 600 से भी ज्यादा बालकों को आज स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया।
चौमहला.कस्बेके आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मंगलवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नि: शुल्क काढ़े का वितरण किया जाएगा। कुंडला में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक एवं प्राथमिक स्कूल में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी श्याम सुंदर जोशी के निर्देशन में प्राचार्य शंकरलाल शर्मा, एवं स्कूल स्टाफ द्वारा स्कूली बच्चों को निशुल्क काढ़े का वितरण किया गया। उन्होंने स्कूल में उपस्थित बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षण तथा बचाव के बारे में जानकारी दी।
झालरापाटन.राजकीयआयुर्वेदिक चिकित्सालय,श्री गणेश मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयुर्वेदिक चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू की बीमारी से बचाव को लेकर काढ़ा पिलाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.कैलाशचंद मेजवा चिकित्साधिकारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि शिविर में जिला आयुर्वेद अधिकारी महेश गौतम के निर्देश पर पूरे जिले में स्वाइन फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए जगह-जगह काढ़ा बांटा जा रहा है। इसमें चिकित्सा अधिकारी नीतू वर्मा, कम्पाउंडर सुभाष चंद, चंद्रप्रकाश वैष्णव, परिचारक मदनलाल राठौर मंडल के यशोवर्धन बाकलीवाल, कैलाश टेलर, राजू गुप्ता, अशोक पाटनी, संजय पाटनी, निर्मल पाटनी, मनीष शर्मा, नितिन राठौर, ललित यादव, मनीष यादव, विनोद मंत्री, परमानंद गुर्जर, अजित गौड़, सोनू मोमिया, सुनिल पाटनी ने सहयोग किया।
मनोहरथाना.आयुर्वेदिकऔषधालय के चिकित्सकों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से साप्ताहिक हाट आए लोगों नगरवासियों को स्वाइन फ्लू बीमारी से बचने के लिए औषधी युक्त काढा पिलाया। युर्वेदिक औषधालय के चिकित्सक अत्री कुमार गौतम,मुकेश मीणा ने बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारी की अनुपालना में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बस स्टैंड परिसर में करीब पांच हजार लोगों को काढा पिलाया गया। नव निर्वाचित सरपंच निकलेश नामदेव,विनोद न्याति, आकाश जैन, राहुल जैन, धीरेंद्र नामदेव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया गया।
अकलेरा.तहसीलगली में सोमवार को आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से नगरवासियां को स्वाइन फ्लू बीमारी की रोकथाम के लिए काढा वितरित किया गया। गुर्जर समाज मंदिर के बाहर आयुर्वेदिक योषधीयुक्त काढे का वितरण किया गया। आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ. गोपेश नागर की देखरेख में तैयार कराये गये इस काढे को वितरण में राम विजय, अर्जुन, अरूण गौतम, अशोक गुप्ता समेत कई लोगों ने सहयोग किया।
गुराडि़याजोगा.राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में आयुर्वेद चिकित्सक जवाहरसिंह ने बताया कि बुखार होने पर घबराएं नहीं क्योंकि मानसिक कमजोरी होने पर रोग प्रतिरक्षा तंत्र भी कमजोर हो जाता है, जिससे बीमारी और बढ़ जाती है। इस अवसर पर स्कूल के पीटीआई राधेश्याम मीणा, राजेन्द्र गुप्ता, व्याख्याता राजेन्द्र मीणा, कृष्णगोपाल, जगन्नाथ पाटीदार प्रधानाचार्य मूलचंद वर्मा मौजूद थे।
असनावर.यहांपाटीदार धर्मशाला के पास स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढा वितरित किया गया। असनावर अस्पताल मरीजों की संख्या प्रतिदिन 300 तक पहुंच रही है।
रायपुर.स्वाइनफलू से बचाव के लिए आयुर्वेद अस्पताल की ओर से भारत विकास पिषद के सौजन्य से आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर भाविप संरक्षक मोहनलाल जैन, अध्यक्ष मदनवाल पोरवाल, डॉम् मंजूबाला भारद्वाज, मनमोजन तिवारी आदि मौजूद थे।
अकलेरा. कस्बे में स्वाइन फ्लू रोग से बचाव के लिए काढ़ा बांटते हुए।