बसंत मेले को आठ दिन और बढ़ाया
भवानीमंडी. बसंत मेले में आए झूले वाले।
भास्कर न्यूज| भवानीमंडी
नगरपालिकाके तत्वावधान में आयोजित बसंत मेला आयोजन की दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए इस बार मेले को 8 दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। 30 जनवरी से शुरू हुआ यह मेला इसके कैलेंडर के हिसाब से 10 फरवरी को संपन्न हो जाना चाहिए था। अब इसका 18 फरवरी को समापन किया जाएगा। करीब 8 दशक पुराना यह मेला अपवाद स्वरूप ही जिला प्रशासन की मंजूरी से कभी-कभी ही एक-दो दिन आगे बढ़ाया गया होगा, वर्ना तो यह हमेशा से ही इसके कैलेंडर से शुरू होकर संपन्न होता रहा है। चाहे यह इस बीच जमा हो या नहीं जम सका हो। यह भी पहली बार ही हो रहा है कि यह मेला बिना कोई आमंत्रण कार्ड बंटे और मनोरंजन कार्यक्रम हुए इसकी कैलेंडर अवधि पूरा कर रहा है। 30 जनवरी से 10 फरवरी के बीच कोई भी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं हुआ। बहरहाल इस बार इसे आठ दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। इससे नगर पालिका को अपनी व्यवस्था आठ दिन और बढ़ानी पड़ जाएगी। इसके उलट यह मेला विगत दो दशक से इसके कैलेंडर समापन के बाद ही भरना शुरू होता है। अपनी आदत के मुताबिक इस बार भी इसमें सोमवार से झूले चकरी वाले और अन्य दुकानदार आना शुरू हुए है। आज इसमें दो बड़े झूले वाले और अन्य सामान के दुकानदार अपनी दुकाने लगाते दिखें।
14को कवि सम्मेलन
बसंतमेले में 12 फरवरी को मेला मैदान में ऑर्केस्ट्रा, 14 फरवरी को कवि सम्मेलन 16 फरवरी को भजन संध्या के दोनों कार्यक्रम गांधी मंच पर होंगे। कवियों के नाम अभी तय नहीं हुए है। 18 फरवरी को समापन होगा।
^मेले को आठ दिन और आगे बढ़ा दिया है। अब इसका समापन 18 फरवरी को होगा। उदयसिंहराजोरा, पालिकाध्यक्ष