यादे जयंती पर निकाली शोभायात्रा
भवानीमंडी| प्रजापतिसमाज ने सोमवार को भवानीमंडी मेें श्री मां यादे जयंती महोत्सव मनाया। इस अवसर पर आज सुबह शहर मेें राधेेकृष्ण मैरिज गार्डन से एक शोभायात्रा निकाली। जिसमें काफी तादाद में समाज के नागरिक महिला पुरुष शामिल थे। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से हुए गुजरी। जिसका रास्ते में अनेक जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा सिंधी मोहल्ला, गल्र्स स्कूल चौराहा, नई सब्जीमंडी मोटर मॉर्केट से टगर मोहल्ला स्टेशन रोड होते हुए वापस राधेकृष्ण गार्डन पहुंचकर संपन्न हो कर वहां पर एक सभा में बदल गई। वक्ताओं ने समाज प्रगति का संदेश दिया।
टूटेमटकों की झांकी : प्रजापतिसमाज के इस जुलूस में जहां कई महिलाएं कतारबद्ध होकर अपने सिर पर मंगल कलश लिए चल रही थी, वहीं इसके साथ में झांकियां भी बनाई गई थी। एक झांकी में मटकें की टूटी हुई किरचें रखकर पुश्तैनी पेशा दर्शाया गया था।
भवानीमंडी. श्रीयादे जयंती पर निकाली शोभायात्रा में शामिल समाज के नागरिक।