पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से नहीं मरी निर्मला

स्वाइन फ्लू से नहीं मरी निर्मला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंसोदागांव निवासी निर्मला (38) प|ी नंदकिशोर पाटीदार की मौत स्वाइन फ्लू से नहीं हुई थी। कोटा के मेडिकल काॅलेज में हुई उसकी स्वाइन फ्लू की जांच नेगेटिव आई है।

भैंसोदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅक्टर नीतिन सेठिया ने मंगलवार को बताया कि मृतक महिला पूर्व में हरिद्वार गई थी। वहां पर किसी संक्रमण का शिकार होकर बीमार हो गई थी। उसे गत 7-8 सितंबर को नून हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहीं से उसके परिजन उसे उपचार के लिए कोटा ले गए।

वहां पर उसकी कोटा मेडिकल काॅलेज में स्वाइन फ्लू की जांच करवाई गई। इस बीच ही उसकी सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई तो किसी ने उसकी स्वाइन फ्लू से मौत होना बता दिया। यह बात यहां पर प्रचारित हो जाने से परिवारजनों के सामने असमंजसपूर्ण हालात बन गए। लेकिन मेडिकल काॅलेज ने 14 सितंबर को दी अपनी रिपोर्ट में महिला को स्वाइन फ्लू नेगेटिव बताकर स्थिति को स्पष्ट कर दिया।