- Hindi News
- डग|भवानीमंडीमार्ग पर स्थित नवीन ग्राम पंचायत भवन का सोमवार रात को ताला तोड़कर अज्ञात लोग कंप्यू
डग|भवानीमंडीमार्ग पर स्थित नवीन ग्राम पंचायत भवन का सोमवार रात को ताला तोड़कर अज्ञात लोग कंप्यूटर सेट समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। कस्बे में तीन दिन में चोरी की यह तीसरी वारदात है। इसको...
डग|भवानीमंडीमार्ग पर स्थित नवीन ग्राम पंचायत भवन का सोमवार रात को ताला तोड़कर अज्ञात लोग कंप्यूटर सेट समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। कस्बे में तीन दिन में चोरी की यह तीसरी वारदात है। इसको लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सचिव जयराज गुर्जर ने बताया कि बदमाश ताला तोड़कर भवन के अंदर घुस गए और कमरे में रखे दो कंप्यूटर सेट, दो सीपीयू, दो एलसीडी, की बोर्ड और माउस चुराकर ले गए। इस वारदात में कुछ फाइलें और दस्तावेज भी चोरी होने का संदेह है। मंगलवार सुबह इसका पता चलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 सितंबर को दिनदहाड़े चोरों ने दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वे एक मकान से आधा किलो चांदी जेवर, सोने का मंगलसूत्र और 20000 रुपए तथा गायत्री मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर रुपए ले गए थे। उधर, थानाप्रभारी महावीरसिंह शेखावत ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन घटनाओं का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
7दिन में दें प्रमाण पत्र
झालावाड़|पालनहारयोजनांतर्गतलाभ प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को सात दिन में अध्ययन का प्रमाण पत्र जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा कराना होगा। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अजय मीना ने बताया कि जिले में पालनहार योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे बालक बालिकाओं को संबंधित शिक्षण संस्थान से वर्ष 2014-15 में अध्ययन रहने का प्रमाण पत्र सात दिन में जमा कराना होगा। इसके अभाव में स्वीकृतियां जारी करना संभव नहीं होगा। पालनहार योजना के लाभार्थी को बैंक खाता भी चालू रखना होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पालनहार के बालक बालिका 17 से 21 वर्ष की आयु के मध्य हैं और उच्च शिक्षा, व्यवसायिक कोर्स कर रहे हैं तो वह अपनी फीस की मूल रसीद संबंधित संस्था में अध्ययनरत होने का प्रमाण सहित कार्यालय में संपर्क करें ताकि मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना में लाभांवित किया जा सके।
कुंडीखेड़ामें शिविर आज
भवानीमंडी|आगामीअक्टूॅबर माह में 4 से 11 तारीख के बीच प्रस्तावित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से पहले प्रशासन खुद ने गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का चिन्हींकरण शु़रू कर दिया है। प्रशासन की इस कवायद को तैयारी शिविर नाम दिया है। यह 16 से 21 अक्टूॅबर तक चलेगा। जिसके लिए प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। एसडीएम आॅफिस ने मंगलवार को बताया कि बुधवार को सिल