वीरान होने लगी कृषि काॅलोनी
वीरान होने लगी कृषि काॅलोनी
भवानीमंडी|एसडीएमआॅफिस के पास स्थित कृषि विभाग की काॅलोनी की सार-संभाल नहीं होने से वह वीरान होने लगी हंै। शु़रुआत में यह खंडहर होने लगी तो विभाग के कर्मचारियों ने इसमें रहना छोड़ दिया। बाद में इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। इसका काफी सारा सामान चोरी जा चुका है। अब भवन क्षतिग्रस्त होने लगा है।
वनमहोत्सव एवं पौधरोपण कार्यक्रम
झालावाड़|केजीएनएमएज्यूकेशन सोसायटी की ओर से संचालित नर्सिंग कॉलेज और बीएड कॉलेज में संस्था के निदेशक सलीम मोहम्मद खान की अध्यक्षता में वन महोत्सव पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रद्धा गौतम थीं। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी संजू कुमार शर्मा, शकील मोहम्मद खान, कुलदीप अरोड़ा, श्याम बिहारी सोनी थे। कार्यक्रम में संस्था परिसर में 250 पौधे रोेपे गए।
स्वर्गीयदेवीलाल को दी श्रद्धांजलि
झालावाड़|राजस्थाननाथ समाज के पूर्व अध्यक्ष देवीलाल योगी का गत दिनों हदय गति रुकने से निधन हो गया था। मंगलवार को परिजनों नाथ योगी समिति के लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमर नाथ योगी, तहसील अध्यक्ष मोहन नाथ योगी, अध्यक्ष नंदानाथ योगी समेत विभिन्न लोगों ने स्वर्गीय देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह जानकारी नाथ साहित्य परिषद के लोकेश जोगी ने दी।
विधिकजागृति प्रतियोगिता होगी
झालावाड़|शिक्षाविभाग की ओर से सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डीईओ सुरेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि स्कूल स्तर पर ब्लॉक स्तर पर 26 से 30 सितंबर के बीच सभी ब्लॉक स्तर के उच्च माध्यमिक स्कूलों में और जिला स्तर पर 10 अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नवीन भवन में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
न्यूज़ इनबॉक्स
> भवानीमंडी। कृषि काॅलोनी के खंडहर होते मकान।