पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव में जीत पर कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी

उपचुनाव में जीत पर कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानमें हुए उपचुनाव में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत पर यहां मूर्ति चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, मोहम्मद शफीक खान, ओम पाठक, आमिर खान, रईस पठान, राजेंद्र सेन, नफीस शेख, इमरान अली, फारुख अहमद, हेमंत बैरवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

झालरापाटन.कांग्रेसकार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान के उपचुनाव में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस के विजय होने पर नगर पालिका चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई तथा नगर के मुख्य मार्गो से हाेते हुए जुलूस निकाला गया। मों. खालिद ने बताया कि यह जीत पार्टी की नहीं बल्कि जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने बताया कि 9 महीने की सरकार में बीजेपी ने अभी तक जो भी कार्य करने के वादे किए थे वे पूर्ण नहीं हुए है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अनिल पोरवाल, मधू शर्मा, इरफान, तौसिफ, जुनेद शेख, आशिक मंसूरी, नरेन्द्र राठौर, विक्रम राय कुमावत आदि ने इस अवसर पर आतिशबाजी कर कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया।

बकानी.राजस्थान मेंविधानसभा उपचुनाव में 4 में से 3 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याक्षी जीतने पर बकानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बाटी। इस अवसर पर रत्ती राम रावत, भरत चतुर्वेदी रियाज मंसूरी, नवीन चौरसिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पिड़ावा.राजस्थानमें उपचुनाव में चार में से तीन सीटें जीतने पर नगर के आजाद चौक तलाई क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर मिठाइयां बाटी गई।इस मौके पर पूर्व चेयरमेन सगीर अहमद, जीएसएस अध्यक्ष हाजी अब्दुल रशीद मंसूरी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महावीर जेन, पूर्व पार्षद घीसू लाल धोबी, पार्षद मुकेश मासूम, नगर कांग्रेस महासचिव चेतन नरवाल, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के फरीद अहमद, पवन रावल आदि उपस्थित थे।

भवानीमंडी.विधानसभाउपचुनाव में राज्य में चार में से तीन सीटें जीत जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दुर्गाशंकर पूर्व नगर अध्यक्ष कालूलाल सालेचा, कैलाश बोहरा तथा विनय आस्तोलिया और प्रकाशचंद पारीक चैनसिंह तथा हरिश राठौर, विजय नाहर आदि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर आतिशबाजी क