पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बौद्धिक प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

बौद्धिक प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्याभारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में संचालित आदर्श विद्या मंदिर पिड़ावा में बौद्धिक प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिसमें सुनेल, पिड़ावा, मोगरा एवं सरोनिया की टीमों ने भाग लिया। इसमें हिंदी अंग्रेजी सुलेख, श्रुतिलेख, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता संपन्न हुई। हिंदी सुलेख में पहले स्थान पर मनीष पटेल पिड़ावा, कशिश पाटीदार सरोनिया दूसरे स्थान पर रही।

अंग्रेजी में रिंकल भांवसार, सुनीता गोस्वामी प्रथम तथा द्वितीय मनीष दांगी सरोनिया, विश्वास राठौर सुनेल रहे। चित्रकला में प्रथम स्थान गोविंद विश्वकर्मा का रहा। यह जानकारी आचार्य सुनील शर्मा ने दी। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिलीप शर्मा द्वारा दिए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रोहित सेन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पुष्कर सुमन ने किया।

विजेताबच्चों को दिए पुरस्कार

डग.विद्याभारती द्वारा संचालित सेठ श्रीकृष्ण चन्द्र आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने लालचंद आदर्श विद्या मंदिर भवानीमंडी में हुई बौद्धिक प्रतियोगिता मे उत्साह से भाग लिया तथा कई पुरस्कार भी प्राप्त किए, प्रधानाचार्य मुकेश नारायण ने बताया कि विद्यालय की शुभांषी भांवसार, वर्षा मेहर ने द्वितीय वर्ग हिन्दी अंग्रेजी सुलेख श्रुतिलेख में प्रतियोगिता मे क्रमशः प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार तृतीय वर्ग में में आयुषी शर्मा, मोनिका परिहार, धीरज गुर्जर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे