पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरक परीक्षार्थी भवानीमंडी में और बैंक झालावाड़ में

पूरक परीक्षार्थी भवानीमंडी में और बैंक झालावाड़ में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयबिड़ला काॅलेज के पूरक परीक्षार्थियों के सामने परेशानी भरे हालात पैदा हो गए हंै। कोटा यूनिवर्सिटी ने पूरक परीक्षा का फीस चालान जमा कराने के लिए झालावाड़ जिले मेें एक मात्र झालावाड़ स्थित आॅरियंटल बैंक मुकर्रर कर दिया है। जिससे जिले के अन्य किसी बैंक मेें चालान जमा नहीं हो रहे हैं।

इससे भवानीमंडी काॅलेज से संबंधित डग, चैमहला, भवानीमंडी आदि जगह के छात्रों के सामने चालान जमा की परेशानी पैदा हो गई। उन्हें चालान जमा करवाने के लिए झालावाड़ जाना पड़ रहा हंै। वहां पर भी छात्रों की लंबी कतारें लगी हंै। जिससे चालान जमा में दिनभर खराब हो रहा है। इसमें उन्हें नाहक ही एक दिन बिगाड़ने के अलावा वहां तक किराया खर्च अलग से भुगतना पड़ रहा है।