पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफॉर्मर से तांबा, तेल चोरी

ट्रांसफॉर्मर से तांबा, तेल चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसफॉर्मर से तांबा, तेल चोरी

आवर|पगारियाकस्बे के पास स्थित कुओं पर लगे दो थ्री फेज ट्रांसफार्मर में शनिवार को वारदात कर चोर तांबे के तार और ऑयल चुराकर ले गए। उनके खोल मौके पर ही पटक गए। किसानों ने इस घटना के बारे में विद्युत निगम के अधिकारियों को बताया है। पगारिया निवासी भगवान सिंह और अर्जुनसिंह ने बताया कि उनके खेत पर लगे थ्री फेज ट्रांसफार्मरों को अज्ञात चोरों ने तोडकर तेल एवं तांबा चुरा लिया। लोहे के खोल वहीं पटक दिए। शाम तक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था।

शिक्षकसम्मेलन 26 से

झालावाड़|राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत की बैठक रविवार को हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ थे। जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि 26 27 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन बालिका स्कूल जवाहर कॉलोनी में होगा। सम्मेलन में एकीकरण, समानीकरण, शिक्षा में पारदर्शिता, शिक्षा को और सरलीकरण करने सहित अन्य समस्याओं पर विचार किया जाएगा।

शिक्षककी बाइक चोरी

अकलेरा|नगरसे मकान के बाहर खड़ी शिक्षक की बाइक अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए। इसको लेकर प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने शिक्षक दुर्गाशंकर पुत्र हजारीलाल की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।

व्यापारसंघ अध्यक्ष को धमकी

भवानीमंडी|बीतीरात एक युवक ने घर में घुसकर व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजेश नाहर को धमकी देकर, दस लाख रुपए देने की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी मुकेश ब्राम्हण को रात को हिरासत में लेकर शांती भंग में गिरफ्तार कर लिया था। आज उसे गिरफ्तार कर लिया। अरोपी इससे पूर्व भी धमकी दे चुका हैँ

किशोरीसे छेड़छाड़

मनोहरथाना.कामखेड़ाक्षेत्र के गोड़ियाखेड़ा गांव में परचूनी की दुकान पर आए दो जनों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। इसका केस दर्ज हुआ है। किशोरी ने बताया है कि वह दुकान पर बैठी थी राजपुरा के शाहरुख और शमशेर वहां पर आए। इन लोगों ने उससे छेड़छाड़ की।