पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतुलित उर्वरक प्रयोग का महत्व बताया

संतुलित उर्वरक प्रयोग का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतुलित उर्वरक प्रयोग का महत्व बताया

झालावाड़|खानपुरऔर सारोला क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों का इफको की ओर से प्रशिक्षण खानपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि झालावाड़ केंद्रीय सहकारी बैंक प्रबंध निदेशक राय सिंह मोजावत थे। अध्यक्षता इफको के आरजीबी बिरधी लाल सुमन ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक कोटा रामावतार शर्मा ने कहा कि इफको की ओर से 100 प्रतिशत पानी में घुलनशील उर्वरक यूरिया फास्फेट, एनपीके सल्फेट अॉफ पोटाश जिसकी उर्वरता उपयोग दक्षता अन्य प्रचलित उर्वरकों से दोगुनी होती है। सहकारी समितियों के माध्यम से जिले में सोयाबीन, धान, मक्का प्याज सहित अन्य सब्जियों संतरा में प्रयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है। इससे पैदावार में 10 से 20 प्रतिशत बढोतरी होती है। उन्होंने संतुलित उर्वरक प्रयोग का महत्व बताया। मुख्य अतिथि मोजावत ने समिति व्यवस्थापकों से कार्यक्रम में बताई जानकारी किसानों तक पहुंचाने को कहा।इस अवसर पर कृ़षि अनुसंधान अधिकारी टीसी शर्मा, कृषि वैज्ञानिक डा.अर्जुन वर्मा, मोतीलाल नागर, मोहन लाल मालव ने विचार व्यक्त किए।

समाजउत्थान पर विचार

भवानीमंडी|झालावाड़एवं मंदसौर जिले की सौंधिया राजपूत युवा सुधार समिति की रविवार को एक बैठक दूधाखेड़ी माताजी मंदिर स्थित समाज धर्मशाला में संपन्न्ा हुई। प्रदेश सचिव भारतसिंह चैहान भवानीमंडी ने बताया कि कार्यक्रम का समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक मानसिंह चैहान को अध्यक्षत प्रदेश अध्यक्ष रामलाल बालदा को विशिष्ट अतिथि पीपी गोकुलसिंह सिसोदिया को मुख्य अतिथि बनाया। अतिथियों एवं एडव्होकेट श्यामसिंह आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बैठक में समाज के उत्थान पर विचार किया गया। युवाओं को इसकी मुख्य धारा में शामिल होने का आव्हान किया। इस अवसर पर बालूसिंह सोलंकी तरनोद, गोरधनसिंह सिसोदिया बरखेड़ी, अर्जुनसिंह चैहान समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।

बैठकमें आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा

असनावर|रविवारदोपहर दो बजे तलाई वाले हनुमान के मंदिर असनावर में भील समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बापूलाल भील ने की। बैठक में मुख्य अतिथि बेरोजगार संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश भील थे। बैठक में राज्य सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय के फेसले मीणा को अनुसूचित जनजाति से बाहर करने के