पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनानी ही पड़ी पुलिया की रिटर्निंग वाॅल

बनानी ही पड़ी पुलिया की रिटर्निंग वाॅल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनिकनिर्माण विभाग ने आखिरकार मांडवी गांव की निर्माणाधीन पिपलाद नदी की पुलिया की एप्रोच पर रिटर्निंग वाॅल बनवाया जाना शुरू कर ही दिया। लेकिन इसमें विलंब हो जाने से नींव के पास पानी भर गया। पुलिया किनारे के स्कूल को भी खाली करवाने का नोटिस दे दिया गया है।

पिपलाद नदी के भराव क्षेत्र में रही रपट के विकल्प के रूप में बनाई जा रही इस पुलिया के यहां खतरे के बारे में हाल ही दैनिक भास्कर ने अपनी पिछली खबर में बताया था। खबर में कहा था कि बांध का अधिकतम वाॅटर लेवल 34 फीट है। बांध में इस समय करीब 29 फीट ही पानी भरा है। पीछे से रहा पानी भी इसी पुलिया के पास रुक रहा है। इससे एप्रोच के पास कुछ जगह और आगे सड़क के पास तक के अलावा पास के सरकारी स्कूल के पास पानी भरना शु़रू हो गया है। बांध के अधिकतम लेवल करीब 34 फीट की स्थिति में पानी भरने पर यह खतरा और बढ़ जाएगा। पुलिया अभी निर्माणाधीन है। इससे बांध के अधिकतम वाॅटर लेवल को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार करवा दिया जाए।

इसी तरह यह सवाल भी उठाया था कि पास के बांडिया बाग के नाले पर बनाई जा रही पुलिया की एप्रोच पर वहां नाला होते हुए भी पूरी लंबाई में रिटर्निंग वाॅल बना दी। लेकिन मांडवी में नदी होते हुए भी वहां की पुलिया की वर्तमान एप्रोच पर कुछ दूरी तक ही रिटर्निंग वाॅल बनाई गई। बाकी जगह खुली छोड़ दी थी। जिससे बांध के पानी से वर्तमान में ही एप्रोच की खुली जगह में कटाव का खतरा है। लेकिन इसके बाद तहसीलदार और अन्य अधिकारियों ने मौके का अवलोकन कर पुलिया और स्कूल को सुरक्षित बता दिया था। लेकिन पुलिया के पास ज्यो-ज्यों बेक वाॅटरिंग का पानी बढ़ने लगा, खतरा साफ दिखने लगा।

इसके बाद पीडबल्यूडी हरकत में आया और उसने पुलिया की एप्रोच की रिटर्निंग वाॅल बनाने के लिए खुदाई शुरू करवा दी। लेकिन वहां पर पानी भरा होने से खुदाई वाली जगह सीपेज का पानी जमा हो गया। बहरहाल, रिटर्निंग वाॅल बनाए जाने से पुलिया की एप्रोच तो कुछ हद तक सुरक्षित हो जाएगी, लेकिन बाकी के खतरें फिर भी कायम रहेंगे।

स्कूल भी खाली करो

पिपलादनदी किनारे ही राजकीय उप्रा स्कूल को जल संसाधन विभाग ने शनिवार को नोटिस देकर कह दिया है कि यह जगह बांध की डूब में रही है। इससे इस स्कूल को खाली कर दो। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने डीईओ से मार्ग दर्शन मांग लिए है कि वह अब स्कूल को कहां लगाएं। भा