पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठवीं का छात्र नहीं बता सका मैथ्स की स्पेलिंग

आठवीं का छात्र नहीं बता सका मैथ्स की स्पेलिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडीक्षेत्र मेें तैनात शिक्षक उपस्थित छात्र संख्या के बीच असंतुलन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसमें नामांकन और उपस्थिति में जबरदस्त अंतर सामने रहा है। ताजा मामला आवर पंचायत के मरूखेड़ी गांव के राउप्रा स्कूल का है। वहां पर मंगलवार को एसडीएम कमलसिंह यादव ने औचक निरीक्षण किया तो वहां पर 123 छात्र नामांकित थे लेकिन इनमें से 85 ही छात्र मौजदू मिले। इनके लिए वहां पर 6 शिक्षक तैनात थे। नामांकन और उपस्थिति में बड़े अंतर के पहले भी मामले सामने चुके हैं। इस स्थिति ने सरकारी स्कूल में नामांकन और छात्र उपस्थिति की गहनता से भौतिक सत्यापन की जरूरत पैदा कर दी है। एसडीएम ने मरूखेड़ी के स्कूल में एक छात्र से मैथ्स की स्पेलिंग पूछी तो वह नहीं बता सका। एसडीएम ने वहां पर बनाए जा रहे नए स्कूल भवन की गुणवत्ता की जांच भी की। एक फर्शी भी उखाड़ कर देखी। उन्होंने इसकी जांच के आदेश दे दिए।