पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए बस स्टैंड की सौगात मिली

नए बस स्टैंड की सौगात मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके डग-भवानीमंडी मार्ग पर स्थित नवनिर्मित ठाकुर विक्रमसिंह परिहार बस स्टैण्ड का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधान रघुराजसिंह परिहार ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मनोरमा जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष विधायक नरेन्द्र नागर, विधायक रामचन्द्र सुनेरीवाल, विकास समिति अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह परिहार, बीडीओ राकेश वर्मा मौजूद रहे। डग ग्राम पंचायत सरपंच उपसरपंच, वार्ड पंच, कस्बे के गणमान्य नागरिको तथा डग विकास समिति अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह परिहार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश जैन, विधायक नरेन्द्र नागर, विधायक रामचन्द्र सुनैरीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास के लिए शहरों गांवो को जोड़कर विकास की कड़ी को आगे बढाया है। उसी विकास की कड़ी में नया बस स्टैंड बनाया गया। इससे अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे कस्बेवासियों को निजात मिली। डग सरंपच ललिता कुंवर सचिव जयराम गुर्जर के विशेष प्रयासों से यह संभव हो सका।

बैठकोंमें छाया रहता था मुद्दा: कस्बेमें आए दिन होने वाली शांति समिति सीएलजी बैठक में बस स्टैंड की समस्या का मुद्दा प्रमुख रहता था। बसस्टैण्ड पर जगह कम होने से आए दिन जाम लगा रहता था तथा राहगीरो को परेशानियों का परेशानी का सामना करना पडता था। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस समस्या को लेकर कई बार अतिक्रमण को हटाने की मुहिम चलाई वही बस स्टैण्ड पर वाहनो को व्यवस्थित खडा करने का कार्य भी किया, मगर समस्या बनी रही। डग ग्राम पंचायत द्वारा नए बस स्टैण्ड का लोकार्पण कर कस्बे कि सबसे बडी समस्या से निजात दिलाया है

यहरहे मौजूद: भाजपावरिष्ठ कार्यकर्ता जिला महामंत्री इन्द्रजीतसिंह झाला, पूर्व वेयर हाउस चेयरमैन मानसिंह चौहान, पूर्व उपजिला प्रमुख मानसिंह भगवतीपुरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश जैन, कृषि उपजमण्डी चेयरमैन गोविन्दसिंह परिहार, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तुफानसिंह, मण्डल अध्यक्ष हडमतंिसह, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जैन, दिनेश अग्रवाल, जोधसिंह, बालूसिंह, नारायणसिंह तिसाई, मदनसिह भानेज, प्रभुलाल शर्मा सहित कस्बे के प्रबुद्धजन पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

डग. नवनिर्मितबस स्टैंड का लोकार्पण करते विधायक अन्य अतिथि।

डग. न