क्रीड़ा प्रतियोगिता कल से
झालावाड़| राजस्थानराज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 42 वीं शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल झालरापाटन में 11 दिसंबर से होगा। जिला महामंत्री दीपक गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाडियों को मंडल स्तर पर चयन प्रतियोगिताओं के लिए 17 को प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भवानीमंडी में उपस्थिति देनी होगी। राज्य स्तरीय चयन के लिए आयोजन 17 से 18 दिसंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भवानीमंडी में किया जाएगा।