- Hindi News
- हर बूथ से दस कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर सम्मेलन में
हर बूथ से दस कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर सम्मेलन में
केक काटकर मनाया भाजपा सरकार का एक वर्ष, एकजुटता पर दिया जोर
झालावाड़| भाजपाकी बैठक मंगलवार को सांसद कार्यालय पर हुई। इसमें राज्य सरकार के 13 दिसंबर को एक साल पूरा होने और सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। भाजपा जिला महामंत्री संजय जैन ताऊ ने कहा कि 13 दिसंबर को भाजपा सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में जयपुर में विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। इसमें शहर से पांच सौ कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगे। मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह झाला ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत 6 हजार प्राथमिक सदस्य शहर में बनाए जाएंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अरूणा मीणा, जिला मंत्री दिलीप प्रजापति, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज गुर्जर, सहित कई ने विचार व्यक्त किए।
डग.भाजपाकी बैठक जिलाध्यक्ष विधायक नरेन्द्र नागर की अध्यक्षता में हुई। इसमें 13 दिसम्बर को जयपुर जाने को लेकर पूर्व तैयारी सदस्यता कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक सदस्य पर बनाने पर जोर दिया गया। विधायक रामचन्द्र सुनेरीवाल ने कहा कि आपका भाजपा के सदस्यता अभियान को आगे बढाएं। बैठक में डग भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष इन्द्रजीतसिंह झाला, पूर्व वेयर हाउस चेयरमेन मानसिंह चौहान, मानसिंह भगवती पुरा, दिनेश जैन, गोविन्दसिंह परिहार, तूफानसिंह, हडमतंसिंह, राधेश्याम अग्रवाल, मनोज जैन, दिनेश अग्रवाल, जोधसिंह, बालूसिंह, नारायणसिंह तिसाई, जीएसएस अध्यक्ष बापू पटेल आिद मौजूद रहे।
बकानी.भाजपामंडल की बैठक देवर रोड स्थित राड़ी के बालाजी पार्क में हुई। शुरुआत में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र नागर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा। बैठक में विधायक नरेंद्र नागर, भैरूलाल जुलानिया, गजेंद्र चौरसिया, लक्ष्मीनारायण लोधा, नवनीत प्रजापति, हेमराज कुशवाह, ओमप्रकाश लोधा, पिंटू पाठक, सुजानसिंह गुर्जर सहित कार्यकर्ता थे।
चौमहला.भाजपाबैठक की अध्यक्षता विधायक रामचंद सुनारीवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि नरेंद्र नागर, विशिष्ट अतिथि इंद्रजीतसिंह झाला रहे। बैठक में जयपुर कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ता ले जाने की बात कही। बैठक में विधायक सुनारीवाल ने कहा कि शीघ्र ही खाद की समस्या का समाधान हो जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम जैन, महामंत्री डूंगरसिंह, अरविंद अग्रवाल, दिनेश करावन, घनश्याम पारेता, गोवि