पुलिया की डिजाइन आई, काम शुरू नहीं
भवानीमंडी| पचपहाड़में देवरिया दरवाजे के पास बन रही पुलिया का काम इसकी डिजाइन आने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। बरसात के समय पुलिया के पिल्लर बनाकर काम रोक दिया था। छत स्लेब के लिए डिजाइन मंगवाई गई थी। इसका निर्माण कार्य डिजाइन के अभाव में रुक गया था। अब इसकी डिजाइन गई है, तो भी काम शुरू नहीं हुआ। पालिका जेईएन राकेश कुमार ने इस संबंध में बताया कि पुलिया की डिजाइन गई है। इसका काम जल्दी शुरू करवाते हैं।