रस्सी के सहारे अन्नपूर्णा मंदिर के पिछले हिस्से से घुसे थे चोर
मिश्रौली| कस्बेकी पहाड़ी पर स्थित माता अन्नपूर्णा के मंदिर में बदमाश रस्सी की मदद से चढ़कर घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी जगह से उतर कर फरार हो गए। रस्सी को पेड़ से बंधी छोड़ गए। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना का पता लगाने के लिए दो टीमें लगा रखी है। लेकिन गुरुवार शाम तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई। भवानीमंडी डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात देखे है।
कस्बे की पहाड़ी पर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर पर मंगलवार देर रात को 6 बदमाश पुजारी को धमकाकर मंदिर से डेढ़ किलो चांदी के तीन छत्र, मुकुट, पांच ग्राम सोने की नथ, ऑटो फ्लश हार दानपात्र तोड़कर रुपए ले गए थे। घटना का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही चोर भाग चुके थे। दो में से एक टीम राजगढ़ बांध पर आए मजदूर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरी टीम को मध्यप्रदेश में भेजा गया है। डीएसपी राजेन्द्र सिंह गोगावत ने गुरुवार को मंदिर पहुंच कर मौका मुआयना किया और पुजारी से घटना के बारे में जानकारी ली।
मकानमें चोरी का प्रयास
कस्बेमें तीसरे दिन बुधवार को नाका चौक स्थित एक मकान पर चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर वे भाग गए। कस्बा निवासी रामकरण गुर्जर ने बताया कि देर रात में घर वाले उठे थे। उस समय बरामदे में एक चोर को देखकर वे चिल्लाए तो चोर भाग निकला। कस्बे के एक अन्य युवक चन्द्रलाल से खेत पर जाते समय मारपीट कर बाइक छीनने का प्रयास किया। उधर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर ने इन घटनाओं की जानकारी होने से इंकार कर दिया। उधर, लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मिश्रौली. मंदिर में चोरी की पुजारी से जानकारी लेते डीवाईएसपी गोगावत।