पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदूषण बोर्ड टीम ने पिपलाद कैचमेंट पानी के नमूने लिए

प्रदूषण बोर्ड टीम ने पिपलाद कैचमेंट पानी के नमूने लिए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी|राज्य सरकारके प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कोटा की टीम ने गुरुवार को पिपलाद बांध के कैचमेंट वाले नगर के गंदे नाले के पानी के नमूने लिए। इसी नाले में शहर का गंदा नाला एवं आरटीएम का रसायनिक अपशिष्ट का पानी आता है।

प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों ने रामटी नाला, पालिका क्षेत्र में मांडवी मार्ग पुलिया बांडया बाग हनुमान मंदिर पुलिया के पास से पानी के नमूने लिए। जेईएन केजी राठौर ने बताया कि आरटीएम के पास रामटी के पास नाले में रसायनिक अपशिष्ट की बदबू रही थी। जिसके बाद शिवालय बांध से नमूने लिए तो वहां शहर के गंदे पानी की बदबू रही थी। टीम ने मांडवी पुलिया बांध कैचमेंट स्थल बांड्या बाग पुलिया के पास से भी पानी के नमूने लिए।जेईएन राठौर ने कहा कि पानी के नमूने की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने चेताया कि शहर का निकला गंदा पानी भी कई बीमारियों की जड़ हैं। पहले नगर पालिका को शहर का गंदा पानी इसमे आने से रोकने के लिए योजना बनानी चाहिए। इस दौरान सहायक पर्यावरण अभियंता आशीष बोरासी, लैब असिस्टेंट कैलाश मकवाना भी साथ थे।

कौनबनाए एनिकट

जलदायविभाग के पूर्व एक्सईएन दीपक झा ने पिपलाद बांध में गंदे पानी के नाले को बांध में मिलने से रोकने के उपाय सुझाए थे। जिसमें नाला मार्ग पर चार एनिकट बनाकर पानी को बीच में रोकना आदि शामिल था। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर भी निकाल दिए थे, लेकिन टेंडर होने के बाद बजट अभाव बताकर इस योजना को भूला दिया गया। इसमें ही एक अन्य सुझाव में डायवर्जन बनाना, पानी की रिसाइक्लिंग और रीयूज आदि भी शामिल है। भवानीमंडी में पिपलाद बांध से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पिपलाद बांध के इंटेकवैल से उस स्थान से पानी के नमूने लिए, जहां से पानी लिया जाता है। इसके बाद ही जलापूर्ति शुरू की है।

भवानीमंडी. नगर में गंदे नाले के पानी का सैंपल लेते लैबकर्मी।

खबरें और भी हैं...