पाइंट की मंजूरी आए महीना बीत गया, रैक नहीं लगी
भवानीमंडी|भवानीमंडी रेलवेस्टेशन पर हाफ रेल रैक पाइंट की मंजूरी आए करीब एक माह होने को है, लेकिन इस बीच एक भी रैक आई गई नहीं। यहां पर हाफ रेक की मंजूरी 6 माह के परीक्षण बतौर दी गई है। इस बीच प्र्याप्त टर्नओवर होने पर ही इस मंजूरी को आगे और मंजूरी मिल सकेगी। गत 20 जनवरी को भवानीमंडी में करीब 1250 टन गुड्स की हाफ रेल रैक पाइंट की मंजूरी मिली थी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक एससी तिवारी ने गुरुवार को बताया कि यहां पर रेल रैक आने के साथ ही यहां से रैक भरकर भी जाना जरूरी है। ऐसा नहीं हो सकता है कि यहां पर केवल यूरिया और गेहूं जाए और यहां से रेक खाली लौट जाए। बहरहाल दोनों ही सूरत में यहां से अभी तक एक बार भी रैक आई गई नहीं