- Hindi News
- भवानीमंडी में राज्य स्तरीय बास्केटबाॅल टूर्नामेंट आज से
भवानीमंडी में राज्य स्तरीय बास्केटबाॅल टूर्नामेंट आज से
राजकीयगल्र्स सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल के तत्वावधान में शुक्रवार से राज्य स्तरीय 6 दिवसीय छात्रा बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। इसका शुक्रवार सुबह 9.30 बजे मेला मैदान में समारोह पूर्वक उद्घाटन होगा। प्रतियोगिता का 24 सितंबर को समापन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न्ा जिलों की टीमेें बुधवार रात से ही यहां पर आना शुरू हो गई थी। गुरुवार रात 7 बजे तक 43 टीमें गई थी। प्रतियोगिता में राज्य भर की 17 19 वर्ष की कुल 67 टीमें भाग लेने के लिए आएंगी। हर टीम में 12 खिलाड़ी होंगी। इस तरह से करीब 804 छात्रा खिलाड़ी और करीब 75 अन्य का स्टाॅफ यहां पर 19 सितंबर से 24 सितंबर तक रुककर टूर्नामेंट करवाएगा। बीकानेर से मैच रैफरी की विशेष टीम आएगी। खिलाड़ियांे के रुकने के लिए सरकारी एवं निजी स्कूलों के अलावा धर्मशालाएं भी बुक की गई हंै। प्रधानाचार्य इंदु हाड़ा, प्रभारी श्रीमती नवीन पाराशर एवं पीटीआई हफीज खान आदि के नेतृत्व में प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को तैयारी जारी थी। प्रतियोगिता के लिए चार मैदान तय किए हंै। गल्र्स स्कूल, बिड़ला काॅलेज और दो मैदान सीनियर हायर सैकंडरी के हैं। चारों मैदान में रोज कुल 16 मेच होंगे। मीडिया प्रभारी जितेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि गुरुवार रात तक राज्य की 43 टीमें गई हंै। इन्हें स्कूलों में ठहराया गया हंै। टीमों के आवास भोजन की व्यवस्था भामाशाहों के सहयोग से की है। प्रतियोगिता का शुक्रवार सुबह 9.30 बजे मेला मैदान में क्षेत्रीय विधायक रामचंद सुनारीवाल के मुख्य आतिथ्य और एसडीएम संजय शर्मा की अध्यक्षता में शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष उदयसिंह राजोरा, डाॅ. जेकेे आरोड़ा, भाजपा मंडलध्यक्ष विनय पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष रामलाल गुर्जर तथा मुल्ला इस्माइल भाई, घीरपसिंह भैसानी नरेश माधवानी तथा एडव्होकेट कैलाश जैन को बनाया गया।
जूनियरएवं यूथ वेट लिफ्टिंग 28 से
झालावाड़.जिलावेटलिफ्टिंग संघ की अोर से जिला जूनियर एवं यूथ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगता का आयोजन 28 29 सितंबर को गोल्डन जिम झालावाड़ में किया जाएगा। जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष जी एस राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में यूथ वर्ग में 17 वर्ष एवं जूनियर वर्ग में 20 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टि आयोजन सचिव गुरप्रीत सिंह राणा को प