पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार शिविर में पहुंचे युवा

रोजगार शिविर में पहुंचे युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगार शिविर में पहुंचे युवा

झालावाड़| रोजगारकार्यालय की और से गुरुवार को न्यू ब्लॉक स्कूल परिसर में लगाए रोजगार शिविर में युवा पहुंचे। यह शिविर अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए लगाया गया था। बड़ाय नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश दांगी ने बताया कि रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। इस कारण जिन बेरोजगार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है, वे इस शिविर आए। इससे एक दिन पूर्व मंडल की बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष, सचिव नेमीचंद, कोषाध्यक्ष फूलचंद, मांगीलाल, सांवर लाल, कन्हैयालाल, दुर्गालाल, प्रकाश और मंजू दांगी ने भाग लिया।

अग्रसेनजयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

झालावाड़|अग्रवाल महिलामंडल की बैठक गुरुवार को सत्यनारायण मंदिर में मंडल की अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। महिला मंडल द्वारा जयंती को धूमधाम से बनाने पर जोर दिया गया। 25 सितंबर को महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें महिलाओं को ड्रेस कोड में लाल साड़ी, चुनरी रहेगा। 26 सितंबर को महिलाओं युवतियों के प्रोग्राम आयोजित होंगे। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। सचिव वंदना वंसल ने बताया कि 27 सितंबर को महिला युवतियों में सब्जियों एवं फ्रूड‌स से लफावर पोट बनाना, कोई भी दिए सामान पर पेकिंग, खेलकूद आदि स्पर्धा होगी। बैठक में कृष्ण गोयल, सुनिता अग्रवाल, चंद्रकला मोदी, रजनी, अर्चना, प्रगति, सुलोचना, रेणू जिंदल, मंजू बंसल, सरोज, मिथलेश गोयल आदि ने विचार रखे।

व्याख्याताझा हिंदी भाषाभूषण से सम्मानित

झालावाड़|यहां राजकीयस्नातकोत्तर कॉलेज में संस्कृत के व्याख्याता डा.रामनारायण झा को हिंदी दिवस पर साहित्य मंडल नाथद्वारा की ओर से मानद उपाधि हिंदी भाषा भूषण से सम्मानित किया गया। डा.झा ने हिंदी में विविध ग्रंथों का लेखन किया है। इसके तहत उन्होंने बिहारी सतसई का संपादन, भाषा भूषण का संपादन, गोदर्शन, सामान्य हिंदी लेखन लिखा है। डा.झा को इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर वेद वेदांग राष्ट्रीय पुरस्कार,व्याकरण शाला शास्त्रार्थ पुरस्कार, साहित्य शास्त्रार्थ पुरस्कार, महर्षि खडगनाथमित्र राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

विद्यार्थीमित्रों ने दिया विशिष्ट सचिव को ज्ञापन

झालावाड़|राजस्थान विद्यार्थीमित्र शिक्षक