पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागपुर निवासी ट्रेन यात्री की तबीयत खराब होने से मौत

नागपुर निवासी ट्रेन यात्री की तबीयत खराब होने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी| नागपुरनिवासी एक मुसाफिर की गुरुवार को अवध एक्सप्रेस में तबीयत खराब होने के बाद मृत्यु हो गई। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल और सिटी पुलिस अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते दिखे। दोनों ने अपने को इसे पूरे मामले से ही अनभिज्ञ बता दिया। जब पुलिस ने कोई रुचि नहीं ली तो कुछ जागरूक युवाओं ने यहां से एंबुलेंस कर शव को नागपुर पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर का रजा मोहम्मद (35) पुत्र पीर मोहम्मद आज अपने एक साथी के साथ अवध एक्सप्रेस से नागपुर से अजमेर जा रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत खराब होने से उसे भवानीमंडी उतार दिया गया। किसी ने आॅटोरिक्शा कर उसे उसके साथी को राजकीय कमरुद्दीन चिकित्सालय पहुंचा दिया। जहां पर रजा मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया।

आरपीएफऔर पुलिस ने जताई अनभिज्ञता

ट्रेनमें मुसाफिर रजा मोहम्मद की मौत के मामले मेें रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस थाना अपनी जिम्मेदारी से बचते दिखाई दिए। रेलवे सुरक्षा बल ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताकर कह दिया कि उसे इसकी कोई जानकारी नहीं। सिटी पुलिस ने भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। अंत में कुछ जागरुक युवक पीरू खां आदि ने एंबुलेंस कर शव को यहां से उसके साथी के साथ नागपुर पहुंचाया।