पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसस्टैंड का हैंडपंप खराब, यात्री परेशान

बसस्टैंड का हैंडपंप खराब, यात्री परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुराडियाजोगा| कस्बेके समीप डग भवानीमंडी मेगा हाइवे पर लोलड़ा तिराहे पर लगा हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। इस कारण यहां बसों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों के साथ ही अन्य राहगीरों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां से लोलडा,मोल्डा, आंकखेड़ी सहित आसपास के ग्रामीण बस की प्रतीक्षा करते हैं। लोलडा के ग्रामीण बालकिशन व्यास,बालू सिंह ने बताया कि मेगा हाइवे के निर्माण के दौरान हैंडपंप रोड के बिल्कुल पास गया जो आधा मिट्टी में भी दब गया।

प्याऊकी टंकियों को किया क्षतिग्रस्त: चारसाल पूर्व गुराडियाजोगा के किसानों ने आपसी सहयोग से यहां प्याऊ के लिए सीमेंट की टंकियां रखवाकर चंबल पेयजल की लाइन से पानी भरने की व्यवस्था की थी कुछ समय तो तो यहां प्याऊ का संचालन होता रहा दो साल पहले समाजकंटकों ने इन टंकियों को तोडकर अस्त-व्यस्त कर दिया तब से यहां पेयजल के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गुराडियाजोगा. लोलड़ा तिराहे पर खराब पड़ा हैंडपंप।

खबरें और भी हैं...