लैपटॉप वितरण समारोह में पाटीदार ने स्टूडेंट्स को किया प्रेरित
राज्यजन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने कहा है कि विद्यार्थी अपने माता-पिता और अभिभावकों को भामाशाह योजना में नामांकन करवाने तथा उनकी सीडिंग करवाने के लिए प्रेरित करें। ताकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा जन कल्याण के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के आर्थिक लाभ, पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाए जा सकें। पाटीदार शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल झालावाड़ में आयोजित बसंतोत्सव एवं लैपटॉप वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आम आदमी के लिए राज्य सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं आरंभ की गई हैं, विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। विद्यार्थी परिश्रम करके अधिक अंक लाएं तथा इन योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के समक्ष अवसरों एवं संभावनाओं के द्वार हमेशा खुले रहते हैं। विद्यार्थी को अवसरों से लाभ उठाना चाहिए।
25विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण
पाटीदारने इस अवसर पर 25 प्रतिभावान बालक-बालिकाओं को लैपटॉप का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
झालावाड़. कार्यक्रम के दौरान स्कूल में उपस्थित छात्र।
झालावाड़. प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित करते हुए श्रीकृष्ण पाटीदार।