69 छात्राओं को दिया गार्गी पुरस्कार
भवानीमंडी| राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को समारोह पूर्वक 69 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का विधायक रामचंद सुनारीवाल को मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता एसडीएम कमलसिंह यादव ने की। इस दौरान चेयरमैन पिंकी गुर्जर पूर्व चेयरमैन रामलाल गुर्जर तथा प्रधानाचार्य श्रीमती इंदु हाड़ा आदि उपस्थित थे। वहीं पचपहाड़ में राजकीय माध्यमिक स्कूल में आज सरस्वती माता के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुनारीवाल ने शाला में विकास कार्य के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष सुनील दीक्षित समेत अनेक नागरिक मौजूद थे।